back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Weekend Travel: गर्मी की ट्रिप का बना रहे प्लान तो, भारत की इन बजट फ्रेंडली खूबसूरत जगहों पर एक बार जरुर जाएं

गर्मी के मौसम में अक्सर लोग घूमने का प्लान बनाने लगते है जिसमें वे स्ट्रेस फ्री होकर समय निकाल सके, अगर आप भी ऐसा ही कही घूमने का बना रहे प्लान तो ये आर्टिकल आपके आएगा बेहद काम आइए जानते है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गर्मी के मौसम के आते ही अक्सर लोग छुट्टियां मनाने के लिए प्लान बनाने लगते है, जहां वे लगातार ऑफिस और घर के काम से समय निकालकर खुद के लिए थोड़ा इंजॉय कर सके। अगर आप भी हॉलिडे का बना रहे प्लान तो एक बार हमारे बताएं इन जगहों को जरुर करे विजिट जहां कम बजट में घूमने का ले सकते है आनंद। आइए जानते है वो खूबसूरत सुकून वाली जगहें। 

छुट्टियां मनाने इन राज्यों में जरुर करे विजिट। 

लगातार ऑफिस और घर के काम में इंसान थक जाता है तब उसे अपना मूड़ फ्रेश करने की बेहद जरुरत होती है जहां वो कुछ समय खुली हवा में टेंशन फ्री बिता सके। आज आपको बताने जा रहे उन्हीं मजेदार जगहों के बारे में । अगर आप भी दिल्ली के आसपास रहते है और घूमने का बना रहे प्लान तो एक बार छुट्टियां मनाने इन राज्यों में जरुर करे विजिट। 

 जहां आपको कम भीड़ और प्रदूषण मुक्त जगह मिलेगा। 

अगर आप भी कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां वीकेंड के दिनों में आप आसानी से घूमने का आनंद ले सकते हैं, जहां आपको कम भीड़ और प्रदूषण मुक्त जगह मिलेगा। 

अलसीसर

राजस्थान का यह छोटा सा गांव वीकेंड वेकेशन के लिए परफेक्ट है, जहां इस जगह के बारे में बहुत कम लोग जानते है। दिल्ली से मात्र कुछ दूरी पर अलसीसर जो विचित्र हवेलियों के लिए भी जाना जाता है। यहां आप घूमकर आनंद ले सकते है। 

तीर्थन घाटी

अपने नैसर्गिक सौंदर्य और शांति के लिए जाना जानेवाला, हिमाचल प्रदेश का एक छोटा कस्बा तीर्थन घाटी जहां इस जगह पर कम ही पर्यटक घूमने जाते हैं। यहां आपको भीड़ से दूर वेकेशन प्लान कर सुकून का अहसास मिलेगा। 

देवप्रयाग

अलकनंदा और भागीरथी नदियों धाराओं का संगम का अद्भूत दृश्‍य देखनें आप उत्तराखंड के देवप्रयाग का बना सकते है प्लान, जहां आप वादियों मे बैठकर पहाड़ों से निकलती धाराओं को निहारते गंगा के उद्गम स्थल के बारे में जान सकते है। यहां के प्राचीन मंदिरों के बारे में भी जान सकते है। जहां आपको सुकून मिलेगा। 

भीमताल

नैनीताल से मात्र कुछ दूरी पर शांत वातावरण में घूमने आप भीमताल का ट्रिप भी प्लान बना सकते है, जहां आप अपनी फैमिली या दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने जा सकते हैं। 

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

OTT से लेकर सिनेमाघर तक, इस हफ्ते रिलीज होगी कई फिल्में और सीरीज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साल की शुरुआत से ही...

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल और सोने के आज के दाम: जानिए किन शहरों में हुए बदलाव और नई कीमतें

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज सुबह देशभर में पेट्रोल और...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵