नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । मोबाइल फोन पर WhatsApp का यूज सभी लोग कर रहे हैं। लेकिन WhatsApp अब साइबर क्राइम का नया प्लेटफॉर्म बन गया है। इस ऐप पर नया स्कैम आया है, जिससे आपको बच कर रहने की जरूरत है। इसे मिसिंग पर्सन स्कैम या गुमशुदा स्कैम का नाम दिया गया है। खबरें हैं कि दुनिया में कई लोग इस स्कैम का शिकंजे में फंसे हैं।
भारत में इस स्कैम के मामले सामने आए
हाल ही में मध्यप्रदेश में WhatsApp इमेज स्कैम का मामला सामने आया था। इसमें एक शख्स के मोबाइल फोन पर अनजान नंबर से एक फोटो भेजी गई थी। फोटो पर क्लिक करने के कारण उस शख्स का फोन हैक हो गया और चंद मिनटों में अकाउंट से 2 लाख रुपए निकाल लिए गए।
क्या है ‘व्हाट्सऐप इमेज स्कैम’?
WhatsApp पर अनजान नंबरों से किसी की गुमशुदगी की तस्वीर भेजी जा रही है। इस फोटो के साथ एक मैसेज भी लिखा होता है, जिसमें Missing या गुमशुदा लिखा होता है। जैसे ही यूजर उस फोटो पर क्लिक कर उसे डाउनलोड करते हैं तो मोबाइल हैक हो जाता है। कुछ ही देर बाद बैंक अकाउंट भी खाली हो जाता है। फ्रॉड के इस नए तरीके को ‘व्हाट्सऐप इमेज स्कैम’ या ‘मैलिशियस लिंक स्कैम’ का नाम दिया गया है।
जानिए व्हाट्सऐप स्कैम से बचने के तरीके
– व्हाट्सऐप स्कैम से बचने के लिए किसी भी अनजान नंबर और कंटेंट पर क्लिक नहीं करें।
– अनजान फोटो, लिंक या किसी भी अजीब मैसेज पर क्लिक न करें।
– व्हाट्सऐप के सेटिंग ऑप्शन में जाकर ऑटो डाउनलोडिंग बंद कर दें। इससे किसी गलत कंटेंट को डाउनलोड करने से बच सकते हैं।
– यदि किसी अनजान नंबर से कोई अजीब मैसेज आए तो उसे रिपोर्ट कर ब्लॉक कर दें।
– UPI अकाउंट में 2 फैक्टर ऑथेंटिकेशन को ऑन कर लें।
– किसी भी तरह के अनजान QR कोड को स्कैन करने से पहले विचार करें। इससे भी पैसे गायब हो सकते हैं।





