back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उप्र : शादी में हलवाई ने महिला संग किया दुष्कर्म

आगरा, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी में एक हलवाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया है। यह महिला शादी में खाना पकाने का काम संभाल रही थी। महिला की उम्र तीस साल के आसपास बताई जा रही है। दर्ज शिकायत के मुताबिक, महिला संग दुष्कर्म की घटना होने के बाद वह बेहोश हो गई थी। बाद में होश आने पर वह पुलिस चौकी शिकायत दर्ज करवाने के लिए गई। आगरा ग्रामीण क्षेत्र के पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने कहा, महिला को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। पीड़िता को उपचार के लिए एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगरा में मंगलवार को उसके पति की शिकायत के आधार पर बरहन पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। एसपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। –आईएएनएस एएसएन

Advertisementspot_img

Also Read:

प्रियंका चतुर्वेदी ने AI और सोशल मीडिया को दी चेतावनी, महिलाओं के खिलाफ अश्लील कंटेंट पर X और Grok पर कार्रवाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शिवसेना (UBT) की राज्यसभा सांसद और महिला अधिकारों की कट्टर समर्थक प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ फैलाए...
spot_img

Latest Stories

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...

Oracle Layoff: 30 हजार कर्मचारियों की नौकरी गई, भारतीयों पर सबसे ज्यादा असर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका की दिग्गज आईटी कंपनी Oracle...

Dhurandhar 2 नहीं ले रही थामने का नाम, बॉक्स ऑफिस पर मचा रही गदर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵