Raftaar Toons- नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दरअसल महाराष्ट्र में महायुति की सरकार के गठन को लेकर बीजेपी और शिवसेना के बीच काफी बयानबाजी का दौर चला। बीजेपी महाराष्ट्र में अपने सीएम के चेहरे का ऐलान नहीं कर पा रही थी। क्योंकि एकनाथ शिंदे अप्रत्यक्ष रूप से बीजेपी से नाराज नजर आ रहे थे। आखिरकार बीजेपी एकनाथ शिंदे को मनाने में सफल रही। जिसके बाद देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ ली। वहीं एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम के पद की शपथ ली। अब महाराष्ट्र में सरकार का गठन करने के बाद बीजेपी का अगला लक्ष्य बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जीत हासिल करना है।





