Raftaar Toons- नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोटों की गड्डी में शामिल किसका-किसका हिस्सा, संसद की सीट नंबर 222 से जुड़ा अनोखा किस्सा। दरअसल आज सदन में सभापति जगदीप धनखड़ ने जैसे ही सीट नंबर 222 से नगद मिलने की बात कही, तो विपक्ष के सांसदों ने सदन में हंगामा शुरू कर दिया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जब तक इस मामले की जांच की जा रही है और जांच की रिपोर्ट नहीं आ जाती है, तब तक सभापति जगदीप धनखड़ को अभिषेक मनु सिंघवी का नाम नहीं बोलना था। मल्लिकार्जुन खड़गे के इस बयान के बाद सत्ता पक्ष के सांसदों ने जमकर हंगामा किया और कहा कि ये सदन की गरिमा पर एक बड़ी चोट है। वहीं अभिषेक मनु सिंघवी ने इस मामले में खुलकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह जब भी राज्यसभा में जाते हैं, तो सिर्फ 500 का नोट अपने साथ रखते हैं।





