back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND Vs ENG: आकाश दीप को इंटरनेशनल डेब्यू के बाद भी बड़ा गम, बताते हुए आंखों से छलकने लगे आंसू

Aakash Deep Debut: भारतीय टेस्ट टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप ने अपने डेब्यू मैच में ही कमाल कर दिया। आकाश दीप ने इंग्लैंड के खिलाफ रांची टेस्ट मैच में एक ही ओवर में 2 विकेट झटके।

नई दिल्ली, रफ्तार। भारतीय टेस्ट टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप ने अपने डेब्यू मैच में ही कमाल कर दिया। बिहार के लिए रणजी ट्रॉफी खेलने वाले खिलाड़ी आकाश दीप ने इंग्लैंड के खिलाफ रांची टेस्ट मैच में एक ही ओवर में 2 विकेट झटके। उन्होंने पहले बेन डकेट को 11 रनों पर आउट किया था, फिर ओली पोप को बिना खाता खोले पवेलियन भेजा। इसके बाद जैक क्रॉली को भी आउट किया था। इसके बावजूद आकाश दीप खुश नहीं हैं। इस मैच के बाद उन्होंने खुद इसका खुलासा किया।

आंसू नहीं रोक पाए आकाश दीप

आकाश दीप ने पहले मैच की पहली पारी में 70 रन देकर 3 विकेट झटके हैं। भारत को जब-जब विकेट की जरूरत थी, खिलाड़ी ने टीम को सफलता दिलाई। इतने शानदार प्रदर्शन के बाद उन्होंने कहा कि मुझे एक बात का बेहद अफसोस है। आकाश ने कहा कि मेरे पापा चाहते थे कि मैं अपने जीवन में कुछ अच्छा करूं, जिससे मेरे पापा का नाम हो। मैं उनके जीवित रहते कुछ भी नहीं कर सका। अब जब मैं टीम इंडिया के लिए खेल रहा हूं तो मेरे पापा जीवित नहीं है। मुझे इस बात का काफी खेद है। इतना कहते आकाश दीप के आंखों से आंसू बहने लगे। उन्होंने अपनी इस पारी को पिता को समर्पित किया है।

मैंने कभी नहीं सोचा था- आकाश

आकाश दीप ने कहा कि बचपन में सभी बच्चे क्रिकेट खेलते थे, तो मेरा भी क्रिकेट खेलने का मन करता था। मैंने कभी सोचा नहीं था कि मैं एक दिन टीम इंडिया के लिए खेल पाउंगा। यह मेरे लिए किसी सपने की तरह है। यह मेरे लिए खुशी से अधिक एक जिम्मेदारी है, जिसे मैं अच्छी तरह निभाना चाहता हूं। टीम ने मुझपर भरोसा जताया है, जिस मैं जीतना चाहता हूं।

रांची टेस्ट तराजू पर खड़ा

बता दें आकाश दीप भारत की टेस्ट टीम के लिए डेब्यू करने वाले 313वें खिलाड़ी हैं। भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने आकाश दीप को टीम का कैप देकर डेब्यू कराया था। दिग्गज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टीम से बाहर हैं। वह लंबे समय से टीम के हिस्सा थे, जिस कारण उन्हें रांची टेस्ट मैच से आराम दिया गया। उनकी जगह टीम में शामिल हुए आकाश दीप ने भी अपने प्रदर्शन से टीम को खूब प्रभावित किया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Ind Vs Eng: पिता चाहते थे आकाश दीप सरकारी नौकरी करे, दोस्तों के घर वाले कहते थे-आकाश से दूर रहो, बिगड़ जाओगे

नई दिल्ली, रफ्तार। कहते हैं ना संघर्ष जारी रखें, सफलता एक दिन खुद शोर मचा देगी। इस बात को चरितार्थ किया है बिहार बाबू...
spot_img

Latest Stories

Kriti Sanon का सेक्सी फोटोशूट देख पागल हुए फैंस, सोशल मीडिया में मचा बवाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस कृति...

क्या हनुमान जयंती पर रिलीज होगा फिल्म Ramayana का टीजर? जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵