back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भूकंप के तेज झटकों में कांपा उत्तर बंगाल भी, जान-माल का नुकसान नहीं

कोलकाता, 28 अप्रैल (हि.स.)। कोरोना संकट के बीच असम में आए भूकंप का अच्छा खासा असर उत्तर बंगाल में भी महसूस किया गया है। सुबह 7:51 पर यहां के जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूचबिहार, मालदा, कलिमपोंग, मुर्शिदाबाद सहित अन्य क्षेत्रों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। डर के मारे लोग घरों से बाहर सड़कों पर निकल आए थे। एक साथ भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। एक 7:51 में और दूसरा 7:54 बजे। हालांकि उत्तर बंगाल में इससे किसी नुकसान की कोई खबर अभी तक नहीं है। लोग डर कर घरों से बाहर निकल आए थे और सड़कों पर भारी भीड़ लग गई थी लेकिन किसी के हताहत होने या किसी इमारत आदि को नुकसान की सूचना नहीं है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी की ओर से जारी बयान के मुताबिक असम के तेजपुर से 47 किलोमीटर पश्चिम में भूकंप का केंद्र बिंदु है। यह जमीन से 17 किलोमीटर नीचे शुरू हुआ था और रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.4 मापी गई है। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/गंगा

Advertisementspot_img

Also Read:

गुजरात के गिर सोमनाथ में भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.1 रही तीव्रता, जानिए क्यों भूकंप आते हैं?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप...
spot_img

Latest Stories

Kriti Sanon का सेक्सी फोटोशूट देख पागल हुए फैंस, सोशल मीडिया में मचा बवाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस कृति...

क्या हनुमान जयंती पर रिलीज होगा फिल्म Ramayana का टीजर? जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵