back to top
17.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बेयरस्टो की घातक बल्लेबाजी ने पंजाब किंग्स को दिलाई बड़ी जीत

मुंबई, 14 मई (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेले गए शुकवार के मुकाबले में पंजाब किंग्स के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने सीजन की बेहतरीन पारी खेली। शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ खेले गए मैच से पहले उन्होंने 8, 12, 12, 9, 6, 32, 1, 56 रनों की पारी खेली थी। पारी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर था। आरसीबी के खिलाफ बेयरस्टो ने पहले ओवर से ही आक्रामकता दिखानी शुरू कर दी। बल्लेबाज ने शानदार पारी खेली, जिससे पंजाब को जीत हासिल करने में मदद मिली। आरसीबी के खिलाफ पहले बल्लेबाजी पंजाब किंग्स ने की, जहां 32 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज ने पारी की शुरुआत करते हुए पहले ओवर में ही एक छक्का जड़ दिया। साथ ही दूसरे ओवर में उन्होंने दो छक्के और दो चौके लगाए। वहीं, सिराज के ओवर में भी उन्होंने एक छक्का जड़ा। हालांकि, चौथे और पांचवें ओवर में उन्होंने एक भी बाउंड्री नहीं लगाई। लेकिन, सिराज के ओवर में उन्होंने जो पारी खेली, वो देखने लायक थी। उन्होंने इस ओवर में तीन छक्के और एक चौका जड़ा, जिसमें टीम ने पॉवरप्ले के दौरान एक विकेट खोकर 83 रन बना लिए थे, जो आईपीएल में अबतक का पॉवरप्ले में खेला गया सबसे बड़ा स्कोर है। उन्होंने इस ओवर में 23 रन बटोरे। हालांकि, शाहबाज अहमद के ओवर में आउट हो गए थे। इस दौरान उन्होंने 29 गेंद की पारी खेली, जिसमें उन्होंने सात छक्के और चार चौके की मदद से 66 रन बनाए। वहीं, इस सूची में कोलकाता नाइट राइडर्स सबसे ऊपर है, जिसने 2017 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ विस्फोटक पारी खेलते हुए बिना विकेट गंवाए 105 रन बनाए थे। 227.58 की स्ट्राइक रेट से उनकी 29 गेंदों में 66 रन की पारी ने पंजाब को एक नई दिशा दिखाई। पहले छह ओवरों में 83/1 रन बनाने के बाद, पंजाब 7-15 ओवर के बीच सिर्फ 69/3 और 15-20 ओवर में केवल 57 रन ही बना सकी, जहां अंत में टीम ने 200 के पार का स्कोर खड़ा किया। लियाम लिविंगस्टोन द्वारा खेली गई 42 गेंदों में 70 रन की पारी और बेयरस्टो द्वारा खेली गई 29 गेंदों पर 66 रन की पारी टीम के फायदेमंद साबित हुई, जिसने टीम को एक मजबूत स्कोर बनाने में मदद की। वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत खराब रही। उन्होंने पॉवरप्ले के दौरान ही विराट कोहली और कप्तान फाफ डु प्लेसिस का विकेट खो दिया। रजत पाटीदार (26) और ग्लेन मैक्सवेल (35) ने चौथे विकेट के लिए पचास रन जोड़े। पाटीदार भी 104 के समान स्कोर पर आउट हो गए, जहां टीम ने 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर सिर्फ 155 रन बनाए। शानदार प्रदर्शन के लिए बेयरस्टो को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। –आईएएनएस एचएमए/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵