back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रोहित-विराट की मैदान में वापसी के लिए बढ़ेगा इंतजार, बांग्लादेश दौरा टलने के आसार, रीशेड्यूल के लिए BCB तैयार

भारतीय क्रिकेट टीम का अगस्त 2025 में प्रस्तावित बांग्लादेश दौरा अधर में लटक गया है। टीम इंडिया के इस दौरे को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को भारत सरकार के फैसले का इंतजार है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । अगस्त में प्रस्तावित भारतीय क्रिकेट टीम के बांग्लादेश दौरे को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है। बीसीसीआई को अभी तक भारत सरकार से इस दौरे के लिए आवश्यक अनुमति नहीं मिली है, जिससे दौरे के समय में बदलाव की संभावना मजबूत हो गई है। इसी बीच, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने भी इस दौरे को रीशेड्यूल करने की तैयारी का संकेत दिया है।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी ने बुधवार, 2 जुलाई को मीडिया को इस श्रृंखला के शेड्यूल के बारे में जानकारी दी। इस सीरीज में 3 वनडे और 3 टी20 मैच शामिल थे, जिनकी शुरुआत 17 अगस्त को ढाका में होनी थी। हालांकि, बीसीबी की मीडिया समिति के अध्यक्ष इफ्तिखार रहमान ने एएफपी को बताया कि बीसीसीआई ने उन्हें सूचित किया है कि इस दौरे में देरी हो सकती है।

BCCI ने दौरे को लेकर कोई बयान नहीं किया जारी 

बीसीसीआई ने अभी तक इस दौरे को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। बीसीबी मीडिया समिति के अध्यक्ष इफ्तिखार रहमान ने कहा, “यह दौरा आईसीसी के फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम (FTP) का हिस्सा है, इसलिए इसे रद्द करना संभव नहीं है। हालांकि, इसे दोनों पक्षों की सहमति से किसी अन्य समय पर रीशेड्यूल किया जा सकता है।”

इसके पीछे ये है मुख्‍य वजह 

अगस्त 2024 में बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर हुए विद्रोह और तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना को सत्ता से हटाए जाने के बाद भारत और बांग्लादेश के बीच हाल ही में बढ़े राजनयिक तनाव ने इस दौरे की अनिश्चितता को और बढ़ा दिया है। हालांकि, पिछले साल सितंबर-अक्टूबर में बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने भारत का दौरा किया था, जिसमें उन्होंने दो टेस्ट और तीन टी20 मैच खेले थे।

क्या विराट और रोहित की वापसी में होगी देर?

अगर भारतीय टीम का बांग्लादेश दौरा स्थगित होता है, तो विराट कोहली और रोहित शर्मा की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी भी विलंबित हो सकती है। दोनों खिलाड़ी टी20 के बाद टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास ले चुके हैं। ऐसे में अगर वनडे सीरीज रीशेड्यूल होती है, तो मैदान में उनकी वापसी भी देर से होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...