back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPL 2025 के बीच BCCI ने किया बांग्लादेश दौरे का ऐलान, 3 वनडे और 3टी20 मैचों की होगी सीरीज

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बांग्लादेश टीम इंडिया के आगामी बांग्लादेश दौरे के ल‍िए तारीखों का ऐलान कर दिया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2025 का कारवां अभी आधा भी नहीं हुआ है कि टीम इंडिया के क्रिकेट कैलैंडर में एक और सीरीज के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बांग्लादेश टीम इंडिया के आगामी बांग्लादेश दौरे के ल‍िए तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज का आयोजन इसी साल अगस्त महीने में होगा। पहले तीन वनडे मैचों का आयोजन होगा जबकि उसके बाद 3 टी20 मैच खेले जाएंगे। 

भारत और बांग्लादेश सीरीज 2025 

भारत vs बांग्लादेश वनडे सीरीज का शेड्यूल 

पहला वनडे – 17 अगस्त, रविवार – मीरपुर

दूसरा वनडे – 20 अगस्त, बुधवार – मीरपुर

तीसरा वनडे – 23 अगस्त, शनिवार – चटगांव 

भारत vs बांग्लादेश टी20 सीरीज का शेड्यूल 

पहला टी20 – 26 अगस्त, मंगलवार – चटगांव

दूसरा टी20 – 29 अगस्त, शुक्रवार – मीरपुर

तीसरा टी20 – 31 अगस्त, रविवार – मीरपुर

IPL 2025 के बाद इंग्लैंड दौरे पर जाएगी टीम इंडिया

इस समय IPL 2025 अपने पूरे चरम पर है। इसी बीच बीसीसीआई ने टीम इंडिया के बांग्लादेश दौरे के लिए अहम ऐलान कर दिया है। हालांकि यह सीरीज अगस्त में होगी जबकि आईपीएल के बाद टीम इंडिया को इंग्लैंड दौरे पर जाना है। इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इंग्लैंड सीरीज 4 अगस्त को खत्म होगी। इसके बाद टीम इंडिया का बांग्लादेश दौरा शुरू होगा। अक्टूबर में टीम इंडिया का घरेलू सीजन शुरू होगा। 

2026 टी20 वर्ल्ड कप के मद्देनजर अहम होगी सीरीज

3 मैचों की टी20 सीरीज 2026 टी20 वर्ल्ड कप के मद्देनजर काफी अहम साबित हो सकती है। टूर्नामेंट अलगे साल भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाएगा. जो फरवरी और मार्च के महीने में होगा. जहां टीम इंडिया अपना टाइटल डिफेंड करने उतरेगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू होने से पहले बीसीसीआई ने सभी टीमों के लिए नई गाइडलाइंस जारी कर दी हैं।...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...