back to top
31.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महिला प्रीमियर लीग से मालामाल BCCI, टीमों के लिए लगी 4,670 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बोली

जय शाह ने कहा कि बीसीसीआई ने टूर्नामेंट का नाम महिला प्रीमियर लीग रखा है। बीसीसीआई ने महिला प्रीमियर लीग के लिए टीमों की बोली से 4670 करोड़ रुपए की बड़ी रकम हासिल की है।

नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने महिला प्रीमियर लीग के लिए टीमों की बोली से 4670 करोड़ रुपए की बड़ी रकम हासिल की है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बुधवार को टि्वटर पर जानकारी दी। जय शाह ने कहा कि बीसीसीआई ने टूर्नामेंट का नाम महिला प्रीमियर लीग रखा है। उन्होंने यह भी बताया कि बोली राशि से प्राप्त कुल राशि, 2008 में पुरुष आईपीएल के उद्घाटन संस्करण के लिए टीमों की लगाई गई बोली से प्राप्त राशि से अधिक है।

शाह ने ट्विट किया, “क्रिकेट में आज एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि महिला आईपीएल के उद्घाटन संस्करण के टीमों के लिए लगी बोली ने 2008 में पुरुषों के आईपीएल के उद्घाटन संस्करण के रिकॉर्ड को तोड़ दिया! विजेताओं को बधाई, क्योंकि हमने कुल बोली से 4669.99 करोड़ रुपये जुटाए। बीसीसीआई ने लीग का नाम महिला प्रीमियर लीग रखा है। ” शाह ने आगे कहा,”यह महिला क्रिकेट में एक क्रांति की शुरुआत को चिह्नित करता है और न केवल हमारी महिला क्रिकेटरों के लिए बल्कि पूरे खेल जगत के लिए एक परिवर्तनकारी यात्रा का मार्ग प्रशस्त करता है। महिला प्रीमियर लीग, महिला क्रिकेट में आवश्यक सुधार लाएगा।”

शुरुआत में खेलेंगी पांच टीमें

बीसीसीआई ने एक अलग ट्वीट में उन पांच फ्रेंचाइजी के नामों का खुलासा किया जिन्होंने टीमों के लिए बोली लगाई थी। अडानी स्पोर्ट्सलाइन प्राइवेट लिमिटेड ने अहमदाबाद फ्रेंचाइजी के लिए 1289 करोड़ रुपये की भारी भरकम बोली जीती। मुंबई फ्रेंचाइजी को इंडियाविन स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने 912.99 करोड़ रुपये में जीता था। बेंगलुरु की फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को 901 करोड़ रुपये में मिली। जेएसडब्ल्यू-जीएमआर क्रिकेट प्राइवेट लिमिटेड ने 810 करोड़ रुपये की बोली के साथ दिल्ली फ्रेंचाइजी जीती, जबकि कैपरी ग्लोबल होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड ने लखनऊ फ्रेंचाइजी को 757 करोड़ रुपये में खरीदा।

बता दें कि वायकॉम 18 ने पहले ही 2023-2027 चक्र के लिए महिला प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मीडिया राइट्स को 951 करोड़ रुपये में हासिल कर लिया है, जिसका अर्थ अगले 5 वर्षों के लिए प्रति मैच मूल्य 7.09 करोड़ रुपये है।

Advertisementspot_img

Also Read:

KKR vs SRH: ईडन गार्डन्स में रन बरसने की उम्मीद, जानें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के छठे मुकाबले में Kolkata Knight Riders और Sunrisers Hyderabad (KKR vs SRH) आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵