back to top
22.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs AUS: चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की, फाइनल में जगह बनाई

आज दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का सेमीफाइनल मैच खेला जा रहा है। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने इंडिया को 265 रनों का टारगेट दिया। टीम इंडिया ने मैच जीत लिया।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का सेमीफाइनल मैच खेला जा रहा था। सिक्का ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में गिरा और भारत को पहले गेंदबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। टीम इंडिया के लिए यह लगातार 14वां ऐसा मौका है जब टीम इंडिया ने टॉस हारा है। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 264 रनों पर 10 विकेट गंवा दिए और टीम इंडिया को जीत के लिए 265 रनों का टारेगट दिया। टीम इंडिया ने सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में जगह बना ली है।

CT सेमीफाइनल में 27 साल से टीम इंडिया की बादशाहत बरकरार

चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास की बात करें तो आईसीसी इवेंट्स में ऑस्ट्रेलिया ऐसी टीम रही है जिसने टीम इंडिया के सफर पर रोक लगाई है। लेकिन टीम इंडिया के हित में जाने वाला फैक्टर है कि उन्होंने साल 1998 की चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में 27 साल से कोई मैच नहीं हारा है। हालांकि ट्रेविस हेड को जल्दी आउट करना टीम इंडिया के गेंदबाजों के लिए बड़ा टारगेट रहा लेकिन अंत भला तो सब भला।

Dubai Weather Report

दुबई में खेले जा रहे भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच पर बारिश का साया नहीं होगा। दिन भर धूप खिली रहेगी। तापमान 20 डिग्री के आसपास बना रहा। हालांकि शाम होते होते आसमान में बादल छाए रहने की संभावना थी लेकिन वेदर रिपोर्ट के मुताबिक बारिश नहीं होने का अनुमान जताया गया।

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन):

कूपर कोनोली, ट्रैविस हेड, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (विकेट कीपर), एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, एडम जाम्पा, तनवीर संघा

भारत (प्लेइंग इलेवन):

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती

Advertisementspot_img

Also Read:

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार फिर IPL की शुरुआत होने वाली है। IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने...
spot_img

Latest Stories

Shaniwar Mantra: इन शक्तिशाली मंत्रों के जाप से प्रसन्न होंगे शनिदेव, बढ़ेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार का दिन शनि देव...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵