back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

डेफलिंपिक्स 2021 : निशानेबाजी में दूसरे स्थान पर रहा भारत

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। भारत ने ब्राजील के काक्सियास डो सुल में 24वें डेफलिंपिक्स 2021 में अपने शूटिंग अभियान को तीन स्वर्ण और दो कांस्य पदक के साथ दूसरे स्थान पर खत्म किया। यह डेफलिंपिक में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। केवल यूक्रेन छह स्वर्ण और कुल मिलाकर 12 पदकों के साथ 10 मजबूत भारतीय दल से आगे रहे। भारत वर्तमान में सात स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य पदक के साथ पदक तालिका में आठवें स्थान पर है। यह पहली बार है, जब किसी भारतीय निशानेबाजी दल ने भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) की पहल पर बधिर ओलंपिक में भाग लिया है और इसके परिणामस्वरूप खेलों में निशानेबाजी में भारत का पहला पदक प्राप्त हुआ है। एक उत्साहित एनआरएआई महासचिव के. सुल्तान सिंह ने कहा, एनआरएआई में हमें 24वें डेफलिंपिक्स में अपने निशानेबाजों के प्रदर्शन पर बहुत गर्व है। एनआरएआई में पेशेवरों की ऐसी समर्पित और उच्च गुणवत्ता वाली टीम का होना मुझे और भी गौरवान्वित करता है। उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के बिना इतने कम समय में यह अभूतपूर्व प्रदर्शन संभव नहीं था। धनुष श्रीकांत निशानेबाजी अभियान के स्टार थे, उन्होंने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल और 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम प्रतियोगिताओं में क्रमश: दो स्वर्ण पदक जीते। प्रिया देशमुख मिश्रित टीम इवेंट में उनकी पार्टनर थीं। अभिनव देशवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भारत का तीसरा स्वर्ण पदक जीता, जबकि पुरुषों की एयर राइफल में शौर्य सैनी और महिला एयर पिस्टल में वेदिका शर्मा ने व्यक्तिगत कांस्य पदक अपने नाम किया था। –आईएएनएस आरजे/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵