back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

WPL 2025: मुंबई इंडियंस को हराकर टॉप पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, तीसरे नंबर पर RCB, जानें इन टीमों के हाल

शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस करारी शिकस्‍त दी है, इस जीत के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। वहीं, मुंबई इंडियंस दूसरे पायदान पर बनी हुई है।

नई दिल्‍ली,रफ्तार डेस्‍क । वीमेंस प्रीमियर लीग में शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को तगड़ी पटखनी दी। इस जीत के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स प्वॉइंट्स टेबल टॉप पर पहुंच गई है। मेग लेनिंग की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स प्वॉइंट्स टेबल में पहला स्‍थाल हासिल कर लिया है। अब दिल्ली कैपिटल्स के 6 मैचों में 8 प्वॉइंट्स हो गए हैं। साथ ही दिल्ली कैपिटल्स का नेट रन रेट 0.201 है। वहीं, इस हार के बाद मुंबई इंडियंस दूसरे नंबर पर खिसक गई है। मुंबई इंडियंस के 5 मैचों में 6 प्वॉइंट्स हैं। मुंबई इंडियंस की अगुवाई कर रही हरमनप्रीत कौर की टीम का नेट रन रेट 0.166 है। दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बाद तीसरे नंबर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु है।

प्वॉइंट्स टेबल में इन टीमों के क्‍या हाल है?

वीमेंस प्रीमियर लीग में बाकी टीमों के प्वॉइंट्स टेबल के बात करे तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु तीसरे नंबर पर काबिज है। स्मृति मंधाना की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु का नेट रन रेट 0.155 है। इसके बाद यूपी वॉरियर्ज प्वॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है। यूपी वॉरियर्ज के 5 मैचों में 4 प्वॉइंट्स हैं, लेकिन इस टीम का नेट रन रेट कुछ खास नहीं है। यूपी वॉरियर्ज का नेट रन रेट -0.124 है। वहीं, गुजरात जायंट्स प्वॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर बनी हुई है। गुजरात जायंट्स के 5 मैचों में 4 प्वॉइंट्स हैं, लेकिन नेट रन रेट -0.450 है। इस तरह दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बाद अन्य 3 टीमों के बराबर 4-4 प्वॉइंट्स हैं।

हार की कड़ी को तोड़ना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु

वहीं, आज दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु की भिड़ंत है। मेग लेनिंग के नेतृत्‍व वाली दिल्ली कैपिटल्स अपने जीत के सिलसिले को बरकरार रखना चाहेंगी। मैच हार हाल में जीतने के मकसद से मैदान में उतरेंगी। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु लगातार 3 मैच हार चुके है, इस मुकाबले में वो बैंगलुरु को पटखनी देकर अपनी पहली जीत का स्‍वाद चखना चाहती है। इससे पहले इस सीजन बैंगलुरु ने दिल्ली को शिकस्‍त दी थी। उस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने 141 रनों का लक्ष्‍य दिया था। जिसके जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने 16.2 ओवर में 2 विकेट पर टारगेट का पाने में कामयाब रही थी। 

Advertisementspot_img

Also Read:

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत टी20 क्रिकेट का एक बार फिर बादशाह बना तो पड़ोसी देश पाकिस्तान में तो कोहराम...
spot_img

Latest Stories

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin...

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵