back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

देवदत्त पडिक्कल का ICC Rankings में जलवा, डेब्यू करने के साथ सरफराज से निकले आगे

Devdutt Padikkal ICC Rankings : इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से डेब्यू करने वाले देवदत्त पडिक्कल को बेहतरीन प्रदर्शन का फल मिला है। देवदत्त आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में सरफराज से आगे निकल गए हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से डेब्यू करने वाले देवदत्त पडिक्कल को बेहतरीन प्रदर्शन का फल मिल गया है। डेब्यू मैच में ही शानदार प्रदर्शन करने वाले देवदत्त आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में सरफराज खान से आगे निकल गए हैं। सरफराज खान ने तीन मैच खेलकर पांच पारियों में 200 रन बनाए। इस दौरान तीन अर्धशतक जड़े। वहीं, पहले मैच में ही 65 रनों की पारी खेलकर देवदत्त पडिक्कल अब सरफराज से आगे निकल चुके हैं।

अश्विन भी बल्लेबाजों की रैंकिंग में सरफराज से आगे

यही नहीं रविचंद्रन अश्विन भी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में सरफराज से आगे हैं। बता दें आईसीसी ने बुधवार को ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी की है। इसमें भारतीय खिलाड़ियों का जलवा नजर आया। कप्तान रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल को इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला टेस्ट में शानदार प्रदर्शन का फल मिला है।

देवदत्त अगले टेस्ट से होंगे बाहर

अपने डेब्यू टेस्ट सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बावजूद देवदत्त अगले टेस्ट सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। टीम इंडिया की अगला टेस्ट मैच सितंबर में बांग्लादेश के खिलाफ होनी है। इस सीरीज में विराट कोहली और केएल राहुल की वापसी होने की पूरी संभावना है। इस वजह से सरफराज खान और देवदत्त को मौका नहीं मिल सकेगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन पर बढ़ा विवाद, जानिए क्‍या है ICC के नियम और जांच प्रक्रिया?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक के गेंदबाजी एक्शन को लेकर चर्चा तेज हो गई है।...
spot_img

Latest Stories

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...

क्या ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी की चाबी निकाल सकती है? जानिए क्या कहता है Motor Vehicles Act

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आपने रास्ते में सफर के दौरान...

13 साल बाद खत्म हुआ सांसों से संघर्ष, Harish Rana का निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के रहने वाले Harish Rana...

West Bengal Assembly Elections 2026: तमलुक सीट पर कौन लहरा सकता है जीत का परचम? जानिए किस ओर करवट ले रहे हैं समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में 294 निर्वाचन क्षेत्र...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵