back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ENG vs IND: इंग्लैंड दौरे के लिए केएल राहुल की खास तैयारी, सीरीज शुरु होने से पहले होंगे रवाना; जानें क्या है

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 20 जून से शुरू होने वाली है। सीरीज शुरु होने पहले इंडिया-ए टीम इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो वॉर्म-अप मैच खेले जाने है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । आईपीएल 2025 का सीजन खत्‍म होने के बाद भारतीय टीम इंग्‍लैंड के खिलाफ पांच मैचों के टेस्ट सीरीज के लिए रवाना होगी। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 20 जून से शुरू होने वाली है। सीरीज शुरु होने पहले इंडिया-ए टीम इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो वॉर्म-अप मैच खेले जाने है। पहला मैच 30 मई से कैंटरबरी में शुरू हो रहा है। वहीं, दूसरा मैच 6 जून से नॉर्थम्प्टन में खेला जाएगा।

इस बीच, भारतीय टीम से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीरीज शुरु होने से पहले ही भारतीय टीम के विकेटकीपर और स्टार बल्लेबाज केएल राहुल दूसरे वॉर्म-अप मैच के लिए टीम इंडिया की और उपलब्‍ध रहेंगे। इसकी सूचना उन्‍होने बीसीसीआई को दे दी है। 

BCCI ने दी बड़ी जानकारी

मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, केएल राहुल 2 जून को इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे। राहुल आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे, उनकी टीम प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है, जिसके बाद वह इंग्‍लैंड रवाना होगी। इसके लिए उन्होंने चयनकर्ताओं को बताया कि वह प्रैक्टिस मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे।

BCCI सूत्र के अनुसार, केएल राहुल इंग्‍लैंड के लिए सोमवार को रवाना होंगे और भारत ए टीम के साथ दूसरा अभ्यास मैच खेलेंगे। चूंकि, वह सीनियर मेन्स टीम का हिस्सा हैं, जो पांच टेस्ट खेलेगी, इसलिए इन मैचों से उन्हें खेलने का समय और प्रैक्टिस का मौका मिलेगा।

ऑस्‍ट्रेलिया दौरे पर शानदार प्रदर्शन 

पिछले ऑस्‍ट्रेलिया दौरे पर केएल राहुल ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्‍होने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले दौरे में 5 मैचों में 30.66 की औसत से 255 रन बनाए थे, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल था। अब तक भारत के लिए राहुल ने 58 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 33.57 की औसत से 3257 रन बनाए हैं, जिसमें 8 शतक शामिल है।

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज टीम इंडिया का स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नीतिश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव

https://www.whatsapp.com/channel/0029VaffUM7I7Be7ERRVfL2L

Advertisementspot_img

Also Read:

IND vs ENG U-19: कब, कहां और कैसे देखें भारत-इंग्लैंड का U19 World Cup फाइनल? यहां जानें लाइव की पूरी डिटेल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला अब बेहद करीब है। आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली भारतीय टीम खिताब जीतने...
spot_img

Latest Stories

Oracle Layoff: 30 हजार कर्मचारियों की नौकरी गई, भारतीयों पर सबसे ज्यादा असर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका की दिग्गज आईटी कंपनी Oracle...

Dhurandhar 2 नहीं ले रही थामने का नाम, बॉक्स ऑफिस पर मचा रही गदर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

Women Rights During Arrest: मुफ्त कानूनी सहायता से लेकर जमानत और हिरासत के नियम तक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महिलाओं की गिरफ्तारी के दौरान कानून...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵