back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Cricket: मुस्लिम मेयर पर भड़के पूर्व महान बल्लेबाज, शहर की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

Kevin Pietersen: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ने लंदन में हुई चाकूबाजी की घटना को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने शहर के मेयर पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेट कप्तान एवं महान बल्लेबाज केविन पीटरसन ने लंदन के मेयर सादिक खान पर लंदन को बर्बाद करने का आरोप लगाया है। शहर में ट्रेन के अंदर हुई चाकूबाजी की घटना के बाद पीटरसन ने लंदन की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। पीटरसन ने ट्वीट कर गुस्सा जताया है। दरअसल, एक शख्स को ट्रेन में दूसरे यात्री द्वारा चाकू मारने का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में दिख रहा कि एक शख्स दूसरे यात्री पर लगातार चाकू से हमला कर रहा है।

पूर्वी लंदन के पास ट्रेन में हुई थी घटना

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घटना बुधवार को दिनदहाड़े पूर्वी लंदन के पास ट्रेन में हुई है। इस वारदात ने शहर की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। इस वीडियो पर पूर्व क्रिकेटर ने प्रतिक्रिया दी और कहा-सबसे अद्भुत शहर एक, पूरी तरह से खतरनाक जगह में बदल गया है। पीटरसन ने ट्वीट में लिखा है-“क्या अब यह लंदन शहर है??? लंदन एक समय सबसे बेहतरीन शहर था, लेकिन यह किसी जगह के लिए अत्यंत अपमानजनक है कि आप महंगी घड़ी नहीं पहन सकते। आप फोन को हाथ में लेकर नहीं घूम सकते।

महिलाओं के आभूषण छीन लिए जा रहे

पूर्व बल्लेबाज ने आगे लिखा कि महिलाओं के बैग और आभूषण छीन लिए जाते हैं। तेजी से तोड़फोड़ और छीना-झपटी के चक्कर में कारों को तोड़ा जाता है। वास्तव में सादिख खान ने शहर का जो हाल कर दिया है, उसके लिए उन्हें गर्व होना चाहिए।

सादिक के चुनावी वादों पर किया पलटवार

मेयर सादिक पर हमला करते हुए पूर्व क्रिकेटर ने उनके हालिया सोशल मीडिया पोस्ट का हवाला दिया। उसमें उन्होंने तीसरे कार्यकाल के लिए मेयर चुने जाने पर लंदन की सड़कों पर ज्यादा पुलिस अधिकारियों को तैनात करने का वादा किया था। सादिक ने लिखा है-मेयर के रूप में मैंने पहले ही पुलिसिंग और अपराध की रोकथाम में निवेश दोगुना किया है। मैं फिर चुना जाता हूं तो पड़ोस में उचित पुलिसिंग की वापसी मेरे तीसरे कार्यकाल के केंद्र में होगी। शहरवासियों को सुरक्षित रखना पहली प्राथमिकता है।

सादिक के अलावा किसी और को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते

इस पर जवाब देते हुए पीटरसन ने पोस्ट किया-यह व्यक्ति के हाथ में वर्षों से लंदन की जिम्मेदारी है। लंदन में जितने भी बकवास होने शुरू हुए हैं, सब इसके कार्यकाल में शुरू हुए हैं। इसके लिए सादिक के अलावा किसी और को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते। सबको पता है कि महानतम नेता क्या नहीं करते हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵