back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इस पूर्व भारतीय क्रिकेटर की सियासी पारी एक बार फिर शुरु, तेलंगाना कैबिनेट में मिल सकती है जगह

मोहम्मद अजहरुद्दीन को अब MLC बनाया गया है जिसके बाद उन्हें तेलंगाना कैबिनेट में मंत्री बनाया जा सकता है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । कांग्रेस नेता और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के तेलंगाना कैबिनेट में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। इसकी वजह यह है कि उन्हें राज्यपाल कोटे से विधान परिषद (MLC) के लिए नामित करने का निर्णय लिया गया है, जिसे उनके राजनीतिक करियर में बड़ी बढ़ोतरी के रूप में देखा जा रहा है।

यह फैसला इसलिए भी चौंकाने वाला माना जा रहा है, क्योंकि कुछ ही हफ्ते पहले मोहम्मद अजहरुद्दीन ने खुद को जुबली हिल्स विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस का उम्मीदवार घोषित किया था। ऐसे में अब उनका MLC नामांकन उनके राजनीतिक भविष्य की दिशा में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

2023 के विधानसभा चुनाव में अपने गृह क्षेत्र से हार झेलने के बाद मोहम्मद अजहरुद्दीन जुबली हिल्स उपचुनाव में उतरने की तैयारी कर रहे थे। यह सीट विधायक मंगंती गोपीनाथ के निधन से खाली हुई थी। हालांकि, अब MLC पद के लिए नामित किए जाने पर तेलंगाना कांग्रेस इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष मोहम्मद अजहरुद्दीन ने खुशी जताई है। और इसे एक सकारात्‍मक अवसर बताया है। 

सीनियर नेताओं के प्रति जताया आभार 

अजहरुद्दीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि तेलंगाना में राज्यपाल कोटे से MLC पद के लिए नामित किया जाना उनके लिए बेहद सम्मान की बात है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और के.सी. वेणुगोपाल का विश्वास और समर्थन जताने के लिए आभार व्यक्त किया।

अजहरुद्दीन ने राज्य के मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए लिखा कि वे ईमानदारी और समर्पण के साथ तेलंगाना की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनके इस बयान को राजनीतिक जिम्मेदारी के प्रति गंभीर रुख और सार्वजनिक जीवन में नई भूमिका निभाने की तैयारी के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

तेलंगाना सरकार में कितने मंत्री?

फिलहाल मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की अगुवाई में तेलंगाना कैबिनेट में 14 मंत्री शामिल हैं, जबकि तीन सीटें खाली पड़ी हैं। मोहम्मद अजहरुद्दीन, जिन्हें हाल ही में प्रदेश कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया, इससे पहले 2009 से 2014 तक उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से सांसद रह चुके हैं। क्रिकेट जगत में भी उनकी सक्रियता रही है और 2019 में वे हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के 27वें अध्यक्ष चुने गए थे।

ऐसा रहा है क्रिकेटर का कॅरियर 

बता दें कि, 62 वर्षीय मोहम्मद अजहरुद्दीन का क्रिकेट करियर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने भारत के लिए 99 टेस्ट मैचों में 6215 रन और 334 वनडे मैचों में 9378 रन बनाए। बल्लेबाजी में उनकी तकनीक और निरंतरता ने उन्हें भारतीय क्रिकेट इतिहास के सफलतम कप्तानों और खिलाड़ियों में शुमार किया।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵