back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में जिम्बाब्वे की तरफ से खेलेंगे पूर्व इंग्लिश बल्लेबाज गैरी बैलेंस

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज गैरी बैलेंस अब अपने देश जिम्बाब्वे की तरफ से खेलते नजर आएंगे। वेस्टइंडीज के खिलाफ 16 सदस्यीय टीम में उन्हें चुना गया है।

नई दिल्ली, एजेंसी। इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज गैरी बैलेंस को वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी श्रृंखला के लिए जिम्बाब्वे की टीम के लिए चुना गया है। इसी के साथ वह अपने मूल देश के लिए अपना पहला टेस्ट खेलने के लिए तैयार हैं। छह साल के अंतराल के बाद जिम्बाब्वे के खिलाड़ी गैरी बैलेंस फरवरी में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की श्रृंखला में टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए तैयार हैं।

प्रमुख प्लेयर नहीं होंगे मौजूद

विदेशों में फ्रेंचाइजी क्रिकेट के प्रति खिलाड़ियों की प्रतिबद्धता के कारण हरफनमौला सिकंदर रजा और रयान बर्ल भी जिम्बाब्वे की टीम में नहीं होंगे। तेज गेंदबाज तेंदाई चतारा और ब्लेसिंग मुजरबानी भी चोट के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।

16-सदस्यीय दस्ते में कई अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें तफ़दज़वा त्सिगा, जॉयलॉर्ड गुम्बी, कुदज़ई मौंज़े और तनुनुरवा मकोनी शामिल हैं।

ब्रैडली इवांस, तनाका चिवांगा और इनोसेंट कैया, जिन्होंने सीमित ओवरों की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया है, जल्द ही अपना टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं। अपने आखिरी टेस्ट मैच के छह साल बाद, चामू चिभाभा और अनुभवी ऑलराउंडर डोनाल्ड तिरिपानो को भी टीम में शामिल किया गया है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट चार फरवरी को क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में होगा जबकि दूसरा और अंतिम टेस्ट हरारे में 12 फरवरी को होगा।

जिम्बाब्वे की टेस्ट टीम इस प्रकार है

गैरी बैलेंस, चामुनोरवा चिभाभा, तनाका चिवांगा, क्रेग एर्विन (कप्तान), ब्रैडली इवांस, जॉयलॉर्ड गुंबी, इनोसेंट कैया, तनुनुर्वा मकोनी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, कुदजई मौंज़े, ब्रैंडन मावुता, रिचर्ड नगारवा, विक्टर न्याउची, मिल्टन शुम्बा, डोनाल्ड तिरिपानो और तफ़दज़्वा त्सिगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL Technologies: IPL 2026 में कैसे काम करती हैं बॉल ट्रैकिंग, LBW और अल्ट्राएज टेक्नोलॉजी? जानें पूरा सिस्टम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के साथ क्रिकेट में एक बार फिर हाईटेक तकनीकों का जलवा देखने को मिल रहा है। अब...
spot_img

Latest Stories

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल और सोने के आज के दाम: जानिए किन शहरों में हुए बदलाव और नई कीमतें

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज सुबह देशभर में पेट्रोल और...

1 या 2 अप्रैल कब मनाई जाएगी Hanuman Jayanti? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

दोस्तों के साथ बनाए इन जगहों पर घूमने का प्लान, सफर बनेगा खास

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना घूमने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵