back to top
29.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर, Rohit Sharma और Mohammad Shami हुए फिट

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी लीग मैच से पहले भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर आई है। इंजल्ड हुए कप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अब पूरी तरह से फिट हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी लीग मैच से पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पूरी तरह से फिट हो चुके हैं। वो चैंपियंस ट्रॉफी के अंतिम ग्रुप मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने के लिए तैयार हैं। भारत और न्यूजीलैंड ने पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। और 2 मार्च यानी रविवार को दुबई में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी, जिसमें विजेता टीम ग्रुप ए में शीर्ष पर रहेगी। पिछले मैच में पाकिस्तान पर जीत के दौरान कप्तान रोहित और शमी कुछ देर के लिए ग्राउड से बाहर हो गए थे, जिसके बाद दोनों खिलाड़ियों की फिटनेस पर सस्पेंस बना हुआ था। यहां तक कि वे इस मैच के बाद अभ्यास सत्र में नजर नहीं आए थे। हालांकि, टीम के साथ जरूर दिखे थे।

मैच से पहले केएल राहुल ने क्या बताया 

केएल राहुल ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि कोई भी खिलाड़ी मैच को मिस नहीं करेगा।” राहुल ने कहा कि सभी खिलाड़ी जिम गए हैं और ट्रेनिंग कर रहे हैं और अगर कुछ प्रॉब्लम थीं लेकिन वो ज्यादा गंभीर नहीं थीं। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक लंबे अंतराल के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की थी। वे इंग्लैंड के खिलाफ दोनों ही सीरीज में लय में नही थे, लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के मैच में 5 विकेट लेकर उन्होंने अपनी फॉर्म जबरदस्त वापसी की। 

कप्तान हैमस्ट्रिंग खिंचाव से परेशान 

पाकिस्तान के ही खिलाफ हुए मैच में कप्तान रोहित शर्मा कुछ देर के लिए मैदान से बाहर चले गए थे, जबकि टीम की अगुआई कुछ देर के लिए शुभमन गिल ने की। इस दौरान कहा जा रहा था कि, कप्तान हैमस्ट्रिंग खिंचाव से परेशान हैं। हालांकि, वे उस मैच में ओपन करने उतरे थे।

Advertisementspot_img

Also Read:

Purple Cap Winners: गेंदबाजों की बादशाहत का प्रतीक, जानिए किन भारतीयों ने मचाया धमाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में जहां बल्लेबाजों के लिए ऑरेंज कैप खास होती है, वहीं गेंदबाजों के लिए पर्पल कैप (Purple...
spot_img

Latest Stories

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...

फिल्म Dhurandhar ने बदली Sara Arjun की किस्मत, हसीना ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सारा अर्जुन (Sara Arjun) फिल्म...

छोटे मामलों में अब नहीं होगी जेल नहीं: जानिए क्या है जन विश्वास बिल… जो लोकसभा में हुआ पेश

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की कानूनी व्यवस्था को आसान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵