back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना के कारण हांग्जो एशियाई पैरा गेम्स 2022 स्थगित

हांग्जो (चीन), 17 मई (आईएएनएस)। हांग्जो एशियाई पैरा गेम्स 2022 की आयोजन समिति (एचएपीजीओसी) और एशियाई पैरालंपिक समिति (एपीसी) ने मंगलवार को एशियाई पैरा गेम्स 2022 को स्थगित करने की घोषणा की, जो इस साल 9 से 15 अक्टूबर तक होने वाला था। गेम्स पर कोविड-19 महामारी के निरंतर प्रभाव के कारण हांग्जो एशियाई गेम्स 2022 को स्थगित करने के लिए ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (ओसीए) और एचएजीओसी खेल आयोजन समिति द्वारा लिए गए निर्णय के बाद यह घोषणा की गई। एशियाई पैरालंपिक समिति के एक बयान में कहा गया, एपीसी, चीनी पैरालंपिक समिति और एचएपीजीओसी की एक टीम अब 2023 में होने वाले खेलों के पुनर्निर्धारण पर काम करेगा। इस पर एक और घोषणा निकट भविष्य में करने की उम्मीद है। गेम्स के प्रतीक, स्लोगन और वर्ष में कोई बदलाव नहीं होगा। एपीसी अध्यक्ष माजिद राशीद ने कहा, गेम्स की तैयारी बहुत अच्छी चल रही थी और एचएपीजीओसी एक शानदार मंच देने के लिए तैयार था। जो एथलीट गेम्स में भाग लेने की योजना बना रहे थे। अब हम आयोजन समिति के साथ मिलकर एक नई तारीख तय करेंगे, जो पैरा स्पोर्ट कैलेंडर के लिए काम करेगी। –आईएएनएस आरजे/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट (Covid New Variant) BA.3.2, जिसे “Cicada” कहा जा रहा है, चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में...

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵