back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Dipa Karmakar Retirement: जिमनास्ट दीपा कर्माकर ने लिया संन्यास, एशियन चैंपियनशिप को बताया टर्निंग पॉइंट

Dipa Karmakar Retirement: भारत की ओर से जिमनास्टिक में अलग अलग प्लेटफॉर्म पर शानदार प्रदर्शन करने वाली दीपा कर्माकर ने संन्यास ले लिया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जिमनास्टिक की तेजतर्रार खिलाड़ी रहीं दीपा कर्माकर ने अपनी जिमनास्टिक की पारी को विराम दे दिया है। उन्होंने सोमवार शाम को X पर पोस्ट कर संन्यास का ऐलान किया। आपको बता दें कि 2016 रियो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने के बाद दीपा कर्माकर सुर्खियों में आ गई थी। हालांकि उनके फैंस का उस समय दिल टूट गया जब वह मेडल जीतने से दूर रह गई। हालांकि अब उन्होंने अपनी जर्नी को याद करते हुए संन्यास ले लिया है।

भावुक नोट जारी कर ताजा की पुरानी यादें


उन्होंने कहा, ‘मैंने बहुत सोचने के बाद फैसला लिया है कि जिम्नास्टिक से संन्यास ले रही हूं। यह फैसला आसान नहीं रहा है. मगर अब सही वक्त आ गया है।’ अपनी बात रखते हुए उन्होंने उन सभी लोगों का धन्यावाद दिया जिन्होंने उनके अच्छे बुरे समय में उनका साथ दिया। दीपा ने अपने बचपन का जिक्र करते हुए कहा कि जिम्नास्टिक मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा हिस्सा रहा है। मुझे वो 5 साल की दीपा याद आ रही है जिसको बोला था कि फ्लैट फीट की वजह से कभी जिमनास्ट नहीं बन सकती है लेकिन मैने उन सभी आलोचकों को जवाब दे दिया और मुझे अपनी उपलब्धियों पर बहुत गर्व होता है।’


खबर अपडेट की जा रही है…

ये रहा संन्यास का कारण


दीपा ने लेटर में बचपन की कहानी भी बयां की है। साथ ही अपनी पोस्ट में उन्होंने संन्यास का कारण भी बताया है। उन्होंने लिखा, ‘मेरी आखिरी जीत एशियन जिम्नास्टिक चैम्पियनशिप ताशकंद एक टर्निंग पॉइंट था। मुझे तब तक लगा कि मैं अपनी बॉडी को और पुश कर सकती हूं। लेकिन कभी-कभी हमारा शरीर बताता है कि आराम का वक्त आ गया है. लेकिन दिल अभी भी नहीं मानता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...

Sourav Ganguly की बायोपिक में लीड रोल निभाएगे Rajkummar Rao, शूटिंग भी हुई शुरू

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरभ...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵