back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Asia Cup 2023: भारत-नेपाल मैच के लिए स्कूलों में आधे दिन की छुट्टी

Asia Cup 2023 Ind-Pak Match: एशिया कप 2023 का श्रीलंका में चार सितंबर को भारत और नेपाल के बीच मैच होना है। यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एशिया कप 2023 का श्रीलंका में चार सितंबर को भारत और नेपाल के बीच मैच होना है। यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है। नेपाल पहली बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इतने बड़े टूर्नामेंट में खेल रहा है। अब नेपाल टीम का मुकाबला भारत से होना है। ऐसे में नेपाल के जनकपुरधाम के स्कूलों में आधे दिन की छुट्टी दे दी गई है।

भारत के साथ मुकाबला बड़ी उपलब्धि

जनकपुरधाम नगरपालिका ने शहर के सभी स्कूलों में आधे दिन की छुट्टी घोषित की है। मेयर मनोज साह ने बताया कि देश की टीम का पहली बार एशिया कप में पहुंचना बहुत बड़ी सफलता है। भारत के साथ पहली बार मुकाबला होना उससे भी बड़ी उपलब्धि है। क्रिकेट खेल के प्रति बच्चों का उत्साहवर्धन हो, इसलिए स्कूलों में मैच देखने के लिए छुट्टी दे दी गई है।

भारत और नेपाल के लिए अहम मैच

यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद जरूरी है। एशिया कप में भारत का पहला मैच बारिश के कारण रद्द होने से उसके खाते में अब तक सिर्फ एक अंक है। ऐसे में टीम इंडिया यह मैच टीम जीत जाती है तो सुपर-4 के लिए क्वालिफाई करेगी। मैच में हार होने पर टीम इंडिया को बाहर का रास्ता देखना पड़ेगा। वहीं, नेपाल भी पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ बुरी तरह से हार चुकी है। ऐसे में उसके लिए भी करो या मरो का मैच है।

इन दो प्लेटफॉर्म पर ऐसे देखें लाइव मैच

भारत और नेपाल के बीच खेले जाने वाले मैच को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देखे सकते हैं। मोबाइल पर यह मैच डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।

सुपर-4 में भारत-पाक के बीच मुकाबले की संभावना

श्रीलंका के कैंडी में भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप स्टेज का मुकाबला बारिश के कारण बेनतीजा रहा था। नेपाल से मैच में भारत की जीत के बाद दोनों टीमें सुपर-4 स्टेज में आमने-सामने हो सकती हैं। पाकिस्तान 3 पॉइंट के साथ सुपर-4 में क्वालिफाई है। नेपाल के खिलाफ टीम इंडिया मैच जीतती है तो टीम सुपर-4 में क्वालिफाई कर जाएगी। दोनों टीमों में यह मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा तो भी भारत 2 पॉइंट्स के साथ सुपर-4 में क्वालिफाई करेगा, क्योंकि इस वक्त नेपाल जीरो पॉइंट के साथ ग्रुप-ए में आखिरी नंबर पर है। भारत और पाक का मुकाबला 10 सितंबर को कोलंबो के मैदान पर होना है। सुपर-4 में भारतीय टीम के शेष 2 मैच 12 सितंबर और 15 सितंबर को होंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

इस फ्लॉप फिल्म के बाद एक्टर ने बदला नाम की स्पेलिंग, कुछ ऐसा रहा Emraan Hashmi का करियर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में रोमांटिक छवि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵