back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हिंडन नदी (हरनंदी) की कायाकल्प करने को जागा गाजियाबाद प्रशासन

गाजियाबाद, 02 मार्च (हि.स.)। गाजियाबाद जिला प्रशासन ने शहर की लाइफ लाइन कही जाने वाली हिंडन नदी (हरनंदी) की कायाकल्प करने का बीड़ा उठाया है। जिलाधिकारी डॉ अजय शंकर पांडेय ने मंगलवार को नगर निगम व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ हिंडन नदी की सफाई व अन्य व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने हिंडन नदी के कायाकल्प से लेकर स्थाई रूप से सौंदर्यीकरण करने तक की के टिप्स अधिकारियों को दिए। बैठक के बाद जिलाधिकारी ने बताया कि अब हिंडन नदी के स्थायी सौंदर्यीकरण के लिए दीर्घकालीन योजना बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि नई योजना में रेलवे ओवरब्रिज से लेकर एनएच 91 जो भी घाट हैं, उन्हें फूलों की घाटी के रूप में विकसित किया जाएगा। साथ ही जो पत्थर लगे हुए हैं, उनको पुराने स्वरूप में लगाने का कार्य किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि पूजन-सामग्री विसर्जन करने के लिए पूर्व में बनाये गए विसर्जन कुंड को पुनः विकसित किया जाएगा। हिंडन नदी के किनारे बैठने के लिए आम लोगों के लिए बेंच भी लगाई जाएंगी। इस संबंध में उन्होंने नगर आयुक्त को भी पत्र लिखकर पूरी कार्य योजना से अवगत करा दिया है। हिन्दुस्थान समाचार/फरमान

Advertisementspot_img

Also Read:

यूपी में कांग्रेस की सियासी हलचल, 17 रैलियों से सपा पर दबाव बना रही है कांग्रेस?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की सियासत में कांग्रेस फिर सक्रिय हो गई है। 2024 के लोकसभा चुनाव में छह सीटों की जीत ने...
spot_img

Latest Stories

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵