back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

डॉ राजकुमार सिंह को अंतर्राष्ट्रीय समीक्षक के रूप में किया गया सम्मानित

सहरसा,10 जून (हि.स.)।भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा के राजनीतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष सह संकाय अध्यक्ष समाज विज्ञान संकाय डॉ राजकुमार सिंह को एशियन जर्नल ऑफ इंटरनेशनल पीस एंड सिक्योरिटी इस्लामाबाद पाकिस्तान से प्रकाशित मैगजीन एडिटर हिना शाहिद द्वारा सर्टिफिकेट आफ अप्रिशिएसन प्रदान किया गया। डॉ सिंह को अंतर्राष्ट्रीय समीक्षक के रूप में यह सम्मान प्राप्त हुआ है। अभी तक डॉक सिंह इस पत्रिका के लिए चार शोध आलेखों की समीक्षा कर चुके हैं। इनकी नियुक्ति वर्ष 2020 में की गई थी। शोध पत्र समीक्षक का कार्य वे पिछले पांच वर्षों से करते आ रहे हैं।इससे पूर्व अमेरिकन जर्नल ऑफ सोशल साइंस स्टडीज न्यूयॉर्क अमेरिका के लिए तीन एवं डेल्टा यूनिवर्सिटी के लिए दो, जर्नल आफ अफ्रीकन सहरसा इंग्लैंड के लिए दो आलेखों की समीक्षा कर चुके हैं। शोध पत्रों की समीक्षा के अतिरिक्त पुस्तक लेखन एवं आलेख लेखन का कार्य भी इनके द्वारा बड़े पैमाने पर किया गया है। उनकी 18 वीं पुस्तक कोविड-19 पर लिखी गई है जो प्रकाशित होकर इस वर्ष भी आ गई है। कुल सात सौ प्रकाशित आलेख जिसमें दैनिक अखबारों से प्रकाशित भी शामिल है विश्व के 25 विभिन्न देशों से प्रकाशित हुई है।जबकि करीब तीन सौ शोध पत्र एवं आलेख भारत के ही विभिन्न जगहों से प्रकाशित हैं। करीब एक दर्जन शोधार्थियों को उनके निर्देशन में पीएचडी की उपाधि मिल चुकी है। वे कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर रिसोर्स पर्सन के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं। इनकी उपलब्धियों पर जिले वासियों, शुभचिंतकों एवं विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारी गर्व का अनुभव करते हैं। हिन्दुस्थान समाचार/अजय/चंदा

Advertisementspot_img

Also Read:

रेड सी फिल्म फेस्टिवल में चमके सलमान खान, हॉलीवुड स्टार्स के साथ शेयर किया फ्रेम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने बुधवार को रेड सी फिल्म फेस्टिवल (Red Sea Film Festival) में आयोजित गोल्डन ग्लोब्स गाला डिनर...
spot_img

Latest Stories

ऑफिस और ट्रैवल में चाहिए ग्लोइंग स्किन? बैग में रखें ये जरूरी चीजें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में ऑफिस...

Budhwar Mantra: गणेश भगवान के इन मंत्रों का करें जाप, घर पर बनी रहेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन आप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵