back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

13 साल बाद हॉकी विश्व कप के फाइनल में पहुंचीं जर्मनी, बेल्जियम से होगा मुकाबला

जर्मनी ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 4-3 से हराकर फाइनल में बनाई जगह। 13 साल बाद फाइनल में पहुंची है जर्मनी।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। जर्मनी ने विश्व की नम्बर एक टीम ऑस्ट्रेलिया को 4-3 से हराकर 13 साल बाद हॉकी विश्व कप के फाइनल में प्रवेश किया।

इस जीत के साथ ही जर्मनी ने अपनी टोक्यो ओलंपिक हार का बदला लेते हुए, 2010 के बाद पहली बार फाइनल में प्रवेश किया।

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जोरदार शुरुआत की। ड्रैग फ्लिकर जेरेमी हेवर्ड ( 11वें मिनट) और नाथन एफ्राम्स (26वें मिनट) ने पहली दो तिमाहियों में एक-एक गोल कर ऑस्ट्रेलिया को हाफ टाइम तक 2-0 की बढ़त दिला दी।

लेकिन हाफ टाइम के बाद पिलाट, जिन्होंने तीन साल तक अंतरराष्ट्रीय हॉकी नहीं खेली, ने 42 वें मिनट में अपनी ड्रैग फ्लिक से गोल कर जर्मनी का खाता खोला और उसके बाद 51 वें मिनट में एक और गोल कर जर्मनी को 2-2 की बराबरी दिला दी।

फारवर्ड ब्लेक गोवर्स ने 57वें मिनट में पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर ऑस्ट्रेलिया को 3-2 की बढ़त दिला दी और एक बार फिर ऐसा लगा कि तीन बार की विजेता ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने छठे फाइनल में प्रवेश कर जाएगी, तभी पिलाट ने 58वें मिनट में एक और पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर अपनी हैट्रिक पूरी की। इसके बाद निकलास वेलेन ने 59वें मिनट में गोल कर जर्मनी को 4-3 से आगे कर दिया और यही स्कोर निर्णायक साबित हुआ ।

बेल्जियम से होगा फाइनल

हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में शुक्रवार को बेल्जियम और नीदरलैंड के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में बेल्जियम ने नीदरलैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराकर वर्ल्ड कप के फाइनल में अपनी जगह बना ली।

Advertisementspot_img

Also Read:

Asia Cup Hockey 2025 : भारतीय हॉकी टीम ने फाइनल में कोरिया को दी मात, गौतम गंभीर ने जताई खुशी, बयान वायरल

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रविवार को राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए एशिया कप 2025 के फाइनल...
spot_img

Latest Stories

बिहार में नीतीश सरकार का नया नियम: सुबह सस्ती तो.. रात में महंगी होगी बिजली, जानिए किस पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए...

Chaitra Ashtami पर ऐसे बनाएं सूजी का प्रसाद, जानें सही और सीक्रेट तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में नवरात्रि (Chaitra...

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लिए कैसे अप्लाई करें? इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार की सबसे जनहितैषी योजना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵