back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs ZIM: गिल, खलील और आवेश के आगे जिम्बाब्वे ने घुटने टेके, 23 रन से जीता भारत

India Win by 23 Runs: भारतीय युवा टीम ने तीसरे टी-20 मैच में जिम्बाब्वे को हराकर सीरीज में बढ़त बना ली है। टीम इंडिया की इस जीत के हीरो कप्तान गिल, खलील और आवेश हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। भारतीय युवा ने आज जिम्बाब्वे को 23 रनों से हरा दिया। तीसरे टी-20 मैच में कप्तान शुभमन गिल ने शानदार अर्धशतक जड़ा तो खलील अहमद और आवेश खान ने गेंदबाजी में कमाल कर दिया। इसकी बदौलत टीम ने जीत दर्ज की। अब पांच मैचों की टी-20 सीरीज में भारत 2-1 से आगे है। शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम पहला मैच हार गई थी। अब टीम ने जोरदार वापसी की है। टीम ने दूसरा मैच 100 रनों और अब तीसरा मैच 23 रनों से जीता है। आज हरारे स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर भारतीय टीम ने 182 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे टीम 6 विकेट गंवाकर 159 रन ही बना सकी।

16वें और 18वें ओवर में बदला पूरा खेल

दरअसल, जिम्बाब्वे को अंतिम 5 ओवर में 73 रन चाहिए थे। मायर्स और मडांडे लय में बल्लेबाजी कर रहे थे, उस स्थिति में आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया जाता। फिर 16वें ओवर में खलील अहमद ने केवल 2 रन दिए। इससे जिम्बाब्वे के बल्लेबाज दबाव में आ गए। इसके बाद 18वें ओवर में आवेश खान ने महज 6 रन दिए, जिससे भारत की जीत लगभग निश्चित हो गई थी। भारतीय टीम से सबसे अधिक विकेट वॉशिंग्टन सुंदर ने लिए। उन्होंने 4 ओवर में 3 विकेट झटके। आवेश खान ने 2 और खलील अहमद ने एक विकेट गिराया।

जिम्बाब्वे से डियोन मायर्स ने बनाए सबसे अधिक 65 रन

जिम्बाब्वे की तरफ से डियोन मायर्स ने सबसे ज्यादा नाबाद 65 रन बनाए। विकेटकीपर क्लाइव मडांडे ने 26 गेंदों पर 37 रन जोड़े। इनके अलावा कोई बल्लेबाज नहीं चला। भारतीय टीम से शुभमन गिल ने 49 गेंदों पर 66 रन बनाए। उन्होंने 3 छक्के और 7 चौके जड़े। यशस्वी जायसवाल ने 36 रनों की पारी खेली। ऋतुराज गायकवाड़ ने 49 रनों की पारी खेली। अभिषेक शर्मा 10 रन ही बना सके।

भारत ने टीम में किए थे बदलाव

कप्तान गिल ने टीम में 4 बड़े बदलाव किए थे। साई सुदर्शन, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, मुकेश कुमार को प्लेइंग-11 से बाहर किया। इनकी जगह संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, शिवम दुबे, खलील अहमद को लाया गया। खलील ने अपना पहला मैच खेला।

जिम्बाब्वे ने बदली थी प्लेइंग-11

जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने भी टीम में 2 बदलाव किए थे। उन्होंने इनोसेंट काइया और ल्यूक जोंगवे को टीम से बाहर किया था। दरअसल, काइया चोटिल हैं। दोनों की जगह तदीवानाशे मारुमनी और रिचर्ड नगारवा को टीम में लाया गया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू होने से पहले बीसीसीआई ने सभी टीमों के लिए नई गाइडलाइंस जारी कर दी हैं।...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...