back to top
18.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Champions Trophy जीतने वाली Team India को 20 करोड़ रुपये की इनाम राशि कौन देगा? पाकिस्तान या फिर ICC

भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर 12 साल बाद इस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर 12 साल बाद इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस शानदार जीत के साथ ही भारतीय टीम को आईसीसी की ओर से 20 करोड़ रुपये की इनाम राशि मिलेगी। वहीं, उपविजेता न्यूजीलैंड को करीब 9.72 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने फिर दिखाया दम

भारत की जीत में कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार 76 रनों की पारी खेली। उनके अलावा श्रेयस अय्यर ने 48 और केएल राहुल ने नाबाद 34 रन बनाए। इस जीत के साथ भारत दुनिया में सबसे ज्यादा बार चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम बन गई है।

[EMBED]

कौन देगा 20 करोड़ रुपये की इनाम राशि?

अब सवाल यह उठता है कि भारतीय टीम को यह इनाम राशि कौन देगा? चूंकि इस बार चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान के पास थी, तो क्या इनाम राशि पाकिस्तान देगा? इसका जवाब है- नहीं। आईसीसी के नियमों के अनुसार, किसी भी टूर्नामेंट की इनाम राशि की घोषणा और भुगतान खुद आईसीसी द्वारा किया जाता है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए आईसीसी ने कुल 6.9 मिलियन डॉलर (करीब 59 करोड़ रुपये) की इनाम राशि निर्धारित की थी, जो 2017 की ट्रॉफी से 53% अधिक है। फाइनल जीतने वाली भारतीय टीम को 20 करोड़ रुपये मिलेंगे, जबकि उपविजेता न्यूजीलैंड को 9.72 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों को 4.85 करोड़ रुपये मिलेंगे।

मेजबान देश की क्या भूमिका होती है?

मेजबान देश होने के नाते पाकिस्तान का काम सिर्फ टूर्नामेंट का आयोजन करना, खिलाड़ियों की सुरक्षा, ट्रांसपोर्टेशन और ठहरने की व्यवस्था करना था। इनाम राशि की जिम्मेदारी आईसीसी की होती है, न कि मेजबान देश की।

भारत ने 12 साल बाद दोबारा चैंपियंस ट्रॉफी जीती

भारत ने 2013 में आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। इस बार भारत पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहा और लगातार शानदार प्रदर्शन किया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने न केवल करोड़ों फैंस का दिल जीता, बल्कि एक बार फिर दुनिया को अपनी ताकत का अहसास कराया।

Advertisementspot_img

Also Read:

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर Kuldeep Yadav इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। कुलदीप 14 मार्च...
spot_img

Latest Stories

Rajpal Yadav Birthday: पहले करते थे दर्जी का काम, फिर यूं पलटी किस्मत आज बन गए बॉलीवुड स्टार

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में सिनेमाघर...

अब आप घर पर ही बना सकती हैं हेयर कलर, अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में लोगों...