नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| फरवरी 2025 में चैंपियंस ट्राॅफी का क्रिकेट फैंस काफी उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं। आईसीसी ने इस बार के मेगा टूर्नामेन्ट का आयोजन पाकिस्तान में करवाए जाने का ऐलान किया है। टूर्नामेन्ट की तैयारी करने वाली पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के लिए बुरी खबर सामने आई है। भारतीय क्रिकेट टीम को पाकिस्तान में जाने को लेकर मंजूरी नहीं दी गई है।
ऐसे में टूर्नामेन्ट को हाइब्रिड तौर पर आयोजित करने की पूरी उम्मीद है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को काफी तगड़ा झटका लगा है। इस टूर्नामेन्ट का आयोजन लाहौर में किया जाना था।
लाहौर में होगी चैंपियंस ट्राॅफी 2025
पाकिस्ताी क्रिकेट बोर्ड इस बार चैंपियंस ट्राॅफी 2025 के मैचों को लाहौर में कराने की योजना बना रहा है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक हाइब्रिड मोड में ही टूर्नामेन्ट करवाने का आखरी विकल्प मौजूद है। इसमें भारत के मैचों को दुबई या श्रीलंका मिल जाती है। जानकारी के मुताबिक ऐसा फैसला नहीं है जिसे क्रिकेट बोर्ड ले सके। उनके भारत बनाम पाकिस्तान संबंधों को देखते हुए सरकार से अनुमति लेना पड़ जाएगा।
हाइब्रिड तरीके से मुकाबले कराने की हुई मांग
इसके पहले 2023 के दौरान एशिया कप भी इस हाइब्रिड तरीके से किया गया। जिसमें भारत के सारे मुकाबले श्रीलंका में हुए थे। वहीं भारत में पाकिस्तान के मुकाबले का सवाल है तो सुरक्षा एक बड़ी चिंता में शामिल है। पीसीबी ने सुरक्षा को लेकर वादा किया।
दूसरी तरफ आईसीसी की तरफ से इसका आंकलन भी किया गया। लेकिन इसके बावजूद भी भारत सहमत नहीं हुआ। अगर पीसीबी ने हाईब्रिड माॅडल नहीं माना तो भारत सरकार टीम इंडिया की सुरक्षा को लेकर अंतिम फैसला ले सकती है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:





