back to top
32.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs ENG 2nd ODI: इंग्लैंड की पारी खत्म, टीम इंडिया को 305 रनों का लक्ष्य दिया

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था और उन्होंने 10 विकेट गंवाकर 304 रन बनाए हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कटक के बाराबती मैदान पर खेले जा रहे मैच में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 10 विकेट गंवाकर 304 रन बनाए हैं। इंग्लिश टीम ने टीम इंडिया को 305 रनों का टारगेट दिया है।

बेन डकेट और जो रूट ने संभाला इंग्लैंड के लिए मोर्चा

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और भारत को गेंदबाजी के लिए आमंत्रित किया। इंग्लिश टीम की ओर से फिल साल्ट और बेन डकेट ओपनिंग करने उतरे। इंग्लैंड ने बिना विकेट गंवाए सधी हुई शुरुआत की लेकिन टीम के 81 रनों के स्कोर पर फिल साल्ट वरुण चक्रवर्ती का शिकार हो गए और अपना विकेट गंवा बैठे। इसके बाद जो रूट बल्लेबाजी करने आए। बेन डकेट ने जो रूट के साथ अच्छी साझेदारी निभाई और 65 रन के निजी स्कोर पर रविंद्र जडेजा की गेंद पर गच्चा खा बैठे। जो रूट ने 69 रन बनाए। इसके बाद हैरी ब्रुक ने अपने जौहर दिखाने की कोशिश की लेकिन हर्षित राणा ने उनकी पारी समाप्त कर दी।

रविंद्र जडेजा ने शानदार गेंदबाजी की 

कटक के बाराबाती मैदान की पिच मैं छल काम होता है जिसकी वजह से यह है स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार साबित होती है। रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी देखकर कुछ ऐसा ही लगता है। जडेजा ने अपने 10 ओवर का कोटा पूरा करते हुए एक मेडन के साथ 35 रन देकर तीन विकेट झटके। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 3.50 रहा। और वनडे क्रिकेट में डेब्यू कर रहे वरुण चक्रवर्ती के नाम भी एक विकेट रहा। मोहम्मद शमी ने भी 7.5 ओवर डालकर 66 रन देकर एक विकेट लिया। हर्षित राणा के खाते में भी एक विकेट रहा जबकि हार्दिक पांड्या ने भी 7 ओवर में 53 रन देकर एक विकेट झटका।

Advertisementspot_img

Also Read:

Banned IPL Player: IPL में इन 5 स्टार खिलाड़ियों पर लगा बैन, विवादों ने बिगाड़ा करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Board of Control for Cricket in India (BCCI) दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग IPL में अनुशासन को लेकर काफी सख्त...
spot_img

Latest Stories

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...

लक्ष्मी जी को चढ़ाएं चावल से बनी खीर, जानिए क्या है इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा की पूजा हो...

OP Rajbhar का बड़ा हमला: “मैं बेहया नेता हूं… किसी से भी लड़ सकता हूँ”, अखिलेश पर भी कसा तंज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी...

आज रिलीज हुई Kusha Kapila की Netflix सीरीज Maamla Legal Hai 2, सोशल मीडिया पर छाया एक्ट्रेस का फोटोशूट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Kusha Kapila की सीरीज...

‘आप’ की लड़ाई खुलकर सामने आई, AAP नेताओं ने Raghav Chadha को बताया BJP का हमदर्द

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी (AAP) के अंदर...

Ranveer Singh की फिल्म Dhurandhar 2 की कमाई में आया बदलाव, जानिए 16वें दिन का कलेक्शन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵