back to top
29.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs ENG 2nd ODI: कटक वनडे में कैसी रहेगी पिच? जानिए मैच प्रिडिक्शन और प्लेइंग इलेवन

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला दोपहर 1:30 बजे से कटक के बाराबती मैदान पर खेला जाएगा।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच कटक के बारामती मैदान में दोपहर 1:30 बजे से दूसरा वनडे मुकाबला खेला जाएगा जिसे जीत कर भारत 2-1 से सीरीज पर कब्जा करने की कोशिश करेगा जबकि इंग्लैंड इस मैच को जीत कर 1-1 से सीरीज बराबर करने की कोशिश में रहेगी। बता दें कि भारत ने पहले मैच में 4 विकेट से जीत हासिल करके इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेल दिया था।

भारत बनाम इंग्लैंड: दूसरा वनडे पिच रिपोर्ट

कटक की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए फ्रेंडली रहेगी। इस पिच पर गेंद कम उछाल लेती हैं जिसकी वजह से इंग्लिश बल्लेबाजों को अच्छी खासी परेशानी हो सकती है। अक्षर पटेल और रविंद्र जडेजा अपनी घातक गेंदबाजी से यहां घातक साबित हो सकते हैं। इसके अलावा टीम इंडिया के लिए इंग्लैंड के फिरकी गेंदबाज आदिल रशीद भी भारतीय बल्लेबाजों के लिए खतरा बन सकते हैं।

IND vs ENG 2nd ODI Match Prediction

भारत वनडे सीरीज का पहला मैच जीत कर मैदान में उतर रहा है इसलिए टीम इंडिया के पास साइकोलॉजिकल बढ़त तो होगी ही। इसके अलावा इस मैदान पर उनका हेड टू हेड रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। भारत और इंग्लैंड के बीच बाराबाती मैदान पर 10 मुकाबले हुए हैं जिसमें से 6 भारत के पक्ष में रहे हैं और 4 में इंग्लैंड ने जीत हासिल की है। 2002 से भारत इंग्लैंड के खिलाफ भारत इस मैदान पर कभी नहीं हारा है।

भारत बनाम इंग्लैंड: दूसरे वनडे की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, शुभमन गिल, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद शमी।

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन: बेन डकेट, फिल साल्ट, जोस बटलर (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बैथेल, ब्राइडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद और मार्क वुड।

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL Technologies: IPL 2026 में कैसे काम करती हैं बॉल ट्रैकिंग, LBW और अल्ट्राएज टेक्नोलॉजी? जानें पूरा सिस्टम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के साथ क्रिकेट में एक बार फिर हाईटेक तकनीकों का जलवा देखने को मिल रहा है। अब...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵