back to top
16.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs NZ: सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड रिकार्ड को ध्वस्त करेंगे यशस्वी जायसवाल, वानखेडे़ में रचेंगे इतिहास

वानखेडे़ स्टेडियम फिर एक बार ऐतिहासिक रिकार्ड का गवाह हो सकता है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सचिन तेंदुलकर का रिकार्ड तोड़ सकते हैं यशस्वी जायसवाल।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत-न्यूजीलैंड सीरीज भारत के लिहाज से बेहद खराब रही है। 3 मैचों की सीरीज में भारत ने बेंगलुरु टेस्ट में भी जीत नहीं दर्ज की और न ही पुणे टेस्ट में भारतीय टीम कुछ खास कमाल दिखा पाई। हालांकि क्लीन स्वीप से बचने के लिए टीम इंडिया मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले आखिरी मैच को जीतने की कोशिश करेगी। इसके अलावा यह मैच यशस्वी जायसवाल के लिए खास होगा जो सचिन तेंदुलकर का रिकार्ड तोड़ने के बेहद करीब हैं। अभी तक वानखेडे़ मैदान पर टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकार्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है जो यशस्वी जायसवाल तोड़ सकते हैं।

इस रिकार्ड पर होगी यशस्वी जायसवाल की नजर

सचिन तेंदुलकर ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 11 टेस्ट मैच खेलते हुए सबसे ज्यादा 9 छक्के लगाए हैं। मौजूदा दौर का कोई भी बल्लेबाज इस रिकार्ड के आसपास भी नहीं है लेकिन यशस्वी जायसवाल की विस्फोटक शैली की बैटिंग देखकर लगता है कि जायसवाल एक ही मैच में यह रिकार्ड तोड़ सकते हैं। दिलचस्प बात ये है कि भारत को 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा और आखिरी मुकाबला वानखेड़े में ही खेलना है जिसमें संभावना है कि यशस्वी इस रिकार्ड को अपने नाम कर लेंगे। मौजूदा लिस्ट में सचिन तेंदुलकर के अलावा रवि शास्त्री के नाम 8 छक्के हैं, क्लाइव लॉयड के नाम 6 छक्के हैं, मयंक अग्रवाल और अक्षर पटेल के नाम 5 छक्के हैं।

उम्मीद के मुताबिक नहीं चला जायसवाल का बल्ला

यशस्वी जायसवाल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मुकाबले में भारतीय क्रिकेट फैंस को निराश किया। पहले मैच की पहली पारी में जायसवाल ने 1 रन बनाए जबकि दूसरी पारी में भी वह केवल 35 रन ही बना सके थे। हालांकि दूसरे मुकाबले में उन्होंने दूसरे पारी में अपनी बल्लेबाजी के जौहर दिखाए और ताबड़तोड 77 रनों की पारी खेली थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

दिल्ली की इन जगहों में कर सकते हैं प्री वेडिंग शूट, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शादी का मौसम शुरू होने...

Vastu Tips: तरक्की पाने के लिए रखें इन वास्तु उपायों का ध्यान, तरक्की हो जाएगी डबल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) घर...

Astro Today 25 March 2026: मीन राशि -नहीं इनकम के सोर्स मिलेंगे, धन लाभ हो सकता है

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵