back to top
32.9 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPL 2023 : विल जैक्स की जगह माइकल ब्रेसवेल आरसीबी की टीम में हुए शामिल

चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हुए इंग्लिश बल्लेबाज जैक्स की जगह लेंगे माइकल ब्रेसवेल।

नई दिल्ली, एजेंसी। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के लिए इंग्लैंड के बल्लेबाज विल जैक्स की जगह न्यूजीलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी माइकल ब्रेसवेल के साथ करार किया है। चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हुए इंग्लिश बल्लेबाज जैक्स को फ्रेंचाइजी ने 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा था।
उनके प्रतिस्थापन के तौर पर टीम में शामिल हुए ब्रेसवेल ने 16 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और 113 रन बनाए हैं, साथ ही उनके नाम 21 विकेट दर्ज हैं। वह एक करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर आरसीबी से जुड़ेंगे।

मुंबई से होगा पहला मैच
बता दें कि आऱसीबी की टीम 2 अप्रैल को रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी। मुंबई-आरसीबी के बीच यह मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बैंगलोर में खेला जाएगा। फाफ डू प्लेसिस की अगुवाई वाली आरसीबी 6 अप्रैल को सीजन का दूसरा मुकाबला खेलेगी। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स की भिड़ंत होगी। दोनों टीमों के बीच यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...

Journalism Course After 12th: इंटर के बाद पत्रकारिता कैसे करें? कम फीस में बेस्ट कॉलेज और पूरा करियर गाइड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पत्रकारिता (Journalism) में करियर बनाना (Journalism...

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक: गेट तोड़कर घुसी अज्ञात कार, स्पीकर की गाड़ी पर फेंकी स्याही

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵