back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPL 2024: आंद्रे रसेल ने RCB के खिलाफ हासिल किया शानदार रिकाॅर्ड, स्टार खिलाड़ी ने रच दिया इतिहास

आंद्रे रसेल ने ताबड़तोड़ गेंदजाबी करते हुए आरसीबी के खिलाफ शानदार रिकाॅर्ड बनाया। उन्होंने आईपीएल के पहले मैच में भी शानदार प्रदर्शन किया था।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के स्टार प्लेयर आंद्रे रसेल ने राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ धुआंधार प्रदर्शन किया। वो RCB के खिलाफ एक बड़ा रिकाॅर्ड बनाने में सफल रहे। रसेल 2000 रन पूरे करने के साथ 200 विकेट लेने वाले पहले IPL खिलाड़ी बन गए हैं।

रसेल ने IPL की शुरूआत 2012 में की थी। उन्होंने 2014 में KKR जॉइन किया था। इस दौरान रसेल ने कई मुकाबलों में मैच विनिंग पारी खेली। उनके प्रदर्शन की काफी चर्चा हुई थी। इसके चलते वे आईपीएल के स्टार्स प्लेयर्स की सूची में शामिल हुए। अभी तक उन्होंने आईपीएल में 114 मैच खेलते हुए 2326 रन बनाया है।

रसेल ने आरसीबी के खिलाफ किया शानदार प्रदर्शन

आरसीबी के खिलाफ रसेल ने सटीक गेंदबाजी की। उन्होंने किफायती स्पेल में 29 रन देकर 2 विकेट चटकाए। इसके साथ उन्होंने 100 विकेट लेने का कारनामा भी कर दिखाया। रसेल ने आरसीबी के कैमरन ग्रीन और रजत पाटीदार को पवेलियन भेजा था। ग्रीन का अहम विकेट लेकर उन्होंने टीम की मुकाबले में वापसी करवाई।

रिकाॅर्ड बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने रसल

आईपीएल में रसेल दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने 100 से ज्यादा विकेट और 2000 से ज्यादा रन बनाए हैं। उनसे पहले सुनील नारायण ने ये रिकाॅर्ड बनाया था, जिनके नाम 165 विकेट दर्ज है।

आरसीबी ने हासिल की शानदार जीत

आरसीबी के खिलाफ केकेआर ने 7 विकेट से जीत हासिल की। रसेल को पारी खेलने का मौका नहीं मिला, क्योंकि टीम के टाॅप आर्डर ने बल्लेबाजी का मोर्चा संभाल लिया था।

पहले मुकाबले में की ताबड़तोड़ बल्लेजाबी

केकेआर के आल राउंडर रसेल ने पहले मैच में बल्लेबाजी का जलवा बिखेरा था। उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में 25 गेंदों पर 64 रनों सो धाकड़ पारी खेली थी। इस पारी ने टीम केकेआर को मजबूत स्थिति में पहुंचाया था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL Records: IPL में रनों की बरसात! जानिए किन मैचों में बने अब तक के सबसे बड़े स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) को दुनिया की सबसे रोमांचक टी20 लीग माना जाता है, जहां हर सीजन बल्लेबाज नए-नए रिकॉर्ड (IPL...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...

LPG Scam: गैस बुकिंग के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड! ऐसे पहचानें स्कैम और बचाएं अपना पैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देशभर में एलपीजी गैस बुकिंग से...

कौन हैं कार्तिकेय भगवान, जानिए इनके जन्म और शक्ति के बारे में सब कुछ

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म ग्रंथों में भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵