back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजी कोच नियुक्त हुए जेम्स फ्रैंकलिन, डेल स्टेन की जगह संभाला पदभार

IPL 2024: डेल स्टेन व्यक्तिगत कारणों से इस सीज़न में हमारे साथ नहीं जुड़ेंगे और जेम्स फ्रैंकलिन इस सीज़न के लिए पेस बॉलिंग कोच होंगे। बोर्ड पर आपका स्वागत है, जेम्स!

नई दिल्ली, (हि.स.)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद ने सोमवार को न्यूजीलैंड के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी जेम्स फ्रैंकलिन को आगामी सीज़न के लिए अपना गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है।

फ्रैंकलिन पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन की जगह

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज फ्रैंकलिन, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन की जगह लेते हैं, जिन्होंने 2022 में हैदराबाद के गेंदबाजी कोच के रूप में पदभार संभाला था। स्टेन ने व्यक्तिगत कारणों से फ्रेंचाइजी से उन्हें इस सीज़न के लिए ब्रेक देने का अनुरोध किया है।

डेल स्टेन व्यक्तिगत कारणों से इस सीज़न में हमारे साथ नहीं

सनराइजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “डेल स्टेन व्यक्तिगत कारणों से इस सीज़न में हमारे साथ नहीं जुड़ेंगे और जेम्स फ्रैंकलिन इस सीज़न के लिए पेस बॉलिंग कोच होंगे। बोर्ड पर आपका स्वागत है, जेम्स!”

पैट कमिंस होंगे सनराइजर्स के कप्तान

इससे पहले सनराइजर्स ने आईपीएल 2024 के लिए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को अपना कप्तान घोषित किया था। कमिंस ने दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्कराम की जगह ली है, जिनके नेतृत्व में सनराइजर्स पिछले साल स्टैंडिंग में सबसे नीचे रही थी।

फ्रैंकलिन का कैश-रिच लीग में कोच के रूप में यह उनका पहला कार्यकाल

फ्रैंकलिन ने आईपीएल के 2011 और 2012 सीज़न में मुंबई इंडियंस के लिए खेला है, लेकिन कैश-रिच लीग में कोच के रूप में यह उनका पहला कार्यकाल है। हालाँकि, उनके पास इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में डरहम और पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में इस्लामाबाद यूनाइटेड के सहायक कोच के रूप में कोचिंग का अनुभव है।

फ्रैंकलिन अपने पूर्व साथी डैनियल विटोरी के साथ जुड़ेंगे

सनराइजर्स में, फ्रैंकलिन अपने पूर्व साथी डैनियल विटोरी के साथ जुड़ेंगे, जिन्हें आईपीएल 2023 के बाद टीम के मुख्य कोच के रूप में नियुक्त किया गया था। दोनों ने काउंटी क्रिकेट में मिडलसेक्स के अलावा द हंड्रेड में बर्मिंघम फीनिक्स के लिए एक साथ काम किया है। फ्रैंकलिन ने 2001 से 2013 के बीच न्यूजीलैंड के लिए 31 टेस्ट, 110 वनडे और 38 टी20 मैच खेले हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

नीतीश रेड्डी के पिता ने बेटे के क्रिकेट के लिए छोड़ दी थी सरकारी नौकरी, बांग्लादेश के खिलाफ खूब गरजा था बल्ला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारत के ऑल राउंडर खिलाड़ी नीतीश रेड्डी के पिता मुतयाला रेड्डी ने हिंदुस्तान जिंक की सरकारी नौकरी से 25 साल...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...