back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने हेमंग बदानी को बनाया हेड कोच, Rishabh Pant की जगह कप्तान बन सकते हैं Axar Patel

IPL 2025 को लेकर तैयारियां शुरु हो चुकी हैं। ऐसे में Delhi Capitals में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। फ्रेन्चाइजी कप्तानी में बदलाव कर सकती है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2025 का महासंग्राम महज कुछ महीने बाद शुरु होने वाला है जिसे लेकर BCCI और आईपील गवर्निंग कमेटी ने रिटेंशन (IPL Retention Rule) और राइट टू मैच को लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। अब गेंद फ्रेन्चाइजी के पाले में हैं कि वह किन खिलाडिंयों को रिटेन करना चाहती हैं और किन्हें मेगा ऑक्शन में भेजना चाहती है। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के पाले से एक खबर निकल कर आ रही है कि ऋषभ पंत से कप्तानी लेकर अक्षर पटेल को दी जा सकती है।

ऋषभ पंत से अक्षर पटेल को ट्रांसफर हो सकती है कप्तानी

ज्ञात सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही है कि दिल्ली कैपिटल्स कप्तानी को लेकर बदलाव करने के मूड में नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि ऋषभ पंत से कप्तानी लेकर अक्षर पटेल (Axar Patel) को दी जा सकती है। हालांकि इसके अलावा यह जानकारी भी निकल कर सामने आ रही है कि फ्रेन्चाइजी आगामी मेगा ऑक्शन (IPL 2025 Mega Auction) में किसी ऐसे खिलाड़ी को भी अपनी टीम में शामिल कर सकती है जिसे कप्तानी करने का अनुभव हो। उसे अपने साथ लाकर टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है। हालांकि दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत को 18 करोड़ में खरीदा था और वह उन्हें रीलीज नहीं करेगी।

हेमंग बदानी को नियुक्त किया हेड कोच

दिल्ली कैपिटल्स ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज हेमंग बदानी (Hemang Badani) को अपनी टीम का हेड कोच नियुक्त किया है। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच की जिम्मेदारी रिकी पॉन्टिंग निभा रहे थे। रिकी पॉन्टिंग लगातार 7 सीजन तक दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच रहे थे लेकिन इसके बावजूद भी टीम कभी आईपीएल के खिताब तक नहीं पहुंच सकी। दिल्ली फ्रेंचाइजी ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज वेणुगोपाल रॉव को क्रिकेट डायरेक्टर बनाया है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

अक्षर पटेल को प्लेइंग 11 से हटाना पड़ा भारी, कोच सितांशु कोटक ने किया चौंकाने वाला खुलासा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले में भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के खिलाफ 76 रन...
spot_img

Latest Stories

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...

दिल्ली में सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल में राहत, जानिए आज के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली समेत देशभर के लोगों...

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...