back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPL Mega Auction: आखिरी दिन भी डेविड वार्नर को नहीं मिला कोई खरीददार, तीन बार के ऑरेंज कैप विजेता हैं वार्नर

किसी भी फ्रेंचाइजी ने डेविड वार्नर को खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई है, जबकि बाएं हाथ के बल्लेबाज डेविड वार्नर IPL के सबसे सफल सलामी बल्लेबाजों में से एक रहे हैं।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । मेगा ऑक्शन में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविड वार्नर को बड़ा झटका लगा। आईपीएल के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक वॉर्नर के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा रहा है, क्‍योंकि किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन्हें खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई है, जबकि बाएं हाथ के बल्लेबाज डेविड वार्नर आईपीएल के सबसे सफल सलामी बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। वॉर्नर तीन बार ऑरेंज कैप जीतने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद ने आरसीबी को हराकर अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीती थी। वॉर्नर आईपीएल में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

IPL 2025 की मेगा नीलामी प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है

IPL 2025 की मेगा नीलामी प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है और नीलामी में शामिल डेविड वॉर्नर को खरीदने में किसी भी फ्रेंचाइजी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई है। इस प्रकार, ऑस्ट्रेलियाई बाएं हाथ के बल्लेबाज आगामी आईपीएल में दिखाई नहीं देंगे। दरअसल, इस संबंध में जब फाइनल राउंड की शॉर्ट लिस्ट देखी गई तो पता चला कि वॉर्नर का उसमें कहीं कोई नाम ही दर्ज नहीं है, इस तरह से डेविड वॉर्नर अनसोल्ड रह गए। जबकि पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम में नजर आए वॉर्नर के इस बार भी चुने जाने की उम्मीद उनके फेन्‍स को थी, लेकिन 38 साल के वॉर्नर को किसी भी फ्रेंचाइजी ने खरीदने की पेशकश नहीं की। इसलिए अब यह भी कहा जा रहा है कि यह आईपीएल में वॉर्नर युग का अंत है । 

दोबारा IPL में मौका मिलने की संभावना नहीं 

दरअसल, यह कहना इसलिए भी सच लगता है क्योंकि पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके वॉर्नर को दोबारा आईपीएल में मौका मिलने की संभावना नहीं है। फिर अगले सीजन में मिनी ऑक्शन के जरिए वापसी करना भी संदिग्ध नजर आ रहा है। डेविड वॉर्नर पिछले सीजन में खराब फॉर्म में थे। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेला और 8 मैचों में केवल 168 रन बनाए। औसत सिर्फ 21 है। वैसे 38 वर्षीय डेविड वार्नर ने 184 आईपीएल मैचों में 40.52 की औसत से 6565 रन बनाए हैं। उन्होंने 4 शतक और 62 अर्धशतक लगाए हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

RCB vs SRH मैच से पहले होने वाली IPL Opening Ceramony रद्द, BCCI ने किया कंफर्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है जिसे लिए फैंस खासे उत्साहित नजर आ रहे...
spot_img

Latest Stories

कौन हैं कार्तिकेय भगवान, जानिए इनके जन्म और शक्ति के बारे में सब कुछ

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म ग्रंथों में भगवान...

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड...

Money Management Tips: इस तरह से करें मनी मैनेजमेंट, महीनें में हजारों रुपयों की कर लेंगे बचत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज हम आपको कुछ ऐसे उपयोगी...

क्या आपको पता है पानी पीने का सही तरीका? गलत तरीका डालता है सेहत पर असर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵