back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जयपुर के जोबनेर में नवीन तहसील को मंजूरी

– उदयपुर जिले की कुराबड़ और नयागांव उप तहसील नवीन तहसीलों में क्रमोन्नत, चित्तौड़गढ़ जिले के जावदा में नवीन उप तहसील का सृजन जयपुर, 09 जून(हि.स.)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर जिले के जोबनेर में नवीन तहसील के सृजन को स्वीकृति दी है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने उदयपुर जिले की कुराबड़ और नयागांव उप तहसीलों को नवीन तहसीलों के रूप में क्रमोन्नत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। वहीं चित्तौड़गढ़ जिले के जावदा में नवीन उप तहसील के सृजन को स्वीकृति दी है। नवीन तहसील जोबनेर में 05 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 20 पटवार मण्डल एवं 78 राजस्व ग्राम शामिल होंगे। नवीन तहसील कुराबड़ में 6 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 24 पटवार मण्डल एवं 107 राजस्व ग्राम शामिल होंगे। इसी प्रकार, नयागांव तहसील में 5 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 18 पटवार मण्डल एवं 88 राजस्व ग्राम शामिल होंगे। वहीं नवीन उप तहसील जावदा में 2 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 7 पटवार मण्डल एवं 70 राजस्व ग्राम शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि गहलोत ने वर्ष 2021-22 के बजट सत्र के दौरान प्रशासनिक इकाइयों के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के लिए प्रदेश में विभिन्न नए तहसील कार्यालय खोलने, उप तहसीलों के क्रमोन्नयन एवं नए उप तहसील कार्यालय खोलने की घोषणाएं की थीं। इन घोषणाओं के क्रम में मुख्यमंत्री ने नवीन तहसील और उप तहसील सृजित करने की स्वीकृति दी है। हिन्दुस्थान समाचार/संदीप / ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

CIBIL 800+ होने पर आसानी से मिलेगा लोन और क्रेडिट कार्ड, जानिए इसके खास फायदे

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आज के वित्तीय समय में लोन या क्रेडिट कार्ड केवल आपकी आय पर नहीं, बल्कि क्रेडिट स्कोर पर...
spot_img

Latest Stories

Parth Pawar और Raj Thackrey की मुलाकात से गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, नए समीकरणों की अटकलें तेज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र की राजनीति में एक नई...

Dhurandhar 2 बस 11 दिनों में बनी मिसाल, बॉक्स ऑफिस पर बना डाले कई बड़े रिकॉर्ड

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵