back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मिचेल स्टार्क ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, अचानक फैसले से ऑस्‍ट्रेलिया टीम को लगा झटका

ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने अचानक टी-20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट का ऐलान किया है। वह टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल थे।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । विश्‍व के क्रिकेट जगत को एक बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज़ गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने अचानक टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। अब वह इस फॉर्मेट में देश के लिए नहीं खेलेंगे। इस फैसले से 2026 में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए एक झटके के रुप में देखा जा रहा है। 

मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया की 2021 टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का अहम हिस्सा रहे हैं। इसके अलावा, वह 2024 के टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भी ऑस्ट्रेलियाई स्क्वॉड में शामिल थे, लेकिन अब टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने के बाद वह इस फॉर्मेट में खेलते नहीं दिखेंगे।

क्‍यों लिया संन्‍यास, मिचेल र्स्‍टाक ने बताया

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद मिचेल स्टार्क का ऑस्ट्रेलिया के लिए टी-20 में नाम नज़र नहीं आया। अब उन्होंने इस फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है, लेकिन इसके बावजूद टेस्ट, वनडे और डोमेस्टिक टी-20 लीग में अपनी गेंदबाजी की छाप छोड़ते रहेंगे। ऐसा लगता है कि स्टार्क अब लंबे प्रारूप पर फोकस कर अपने खेल की नई कहानी लिखने वाले हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट से अब संन्यास ले लिया है।

IPL में खेलते आएंगे नजर

इसका मतलब है कि मिचेल स्टार्क आईपीएल जैसी डोमेस्टिक टी-20 लीग में खेलते रहेंगे। उन्होंने बताया कि यह फैसला उन्होंने टेस्ट और वनडे क्रिकेट पर अधिक ध्यान केंद्रित करने के लिए लिया है, ताकि लंबे प्रारूप की तैयारी और प्रदर्शन बेहतर हो सके।

मिचेल स्टार्क ने अपने बयान में क्या कहा?

मिचेल स्टार्क ने अपने बयान में कहा, “टेस्ट क्रिकेट हमेशा से मेरी पहली प्राथमिकता रही है। मैंने ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले गए हर टी-20 मैच का हर पल एन्जॉय किया, खासकर 2021 वर्ल्ड कप का। सिर्फ इसलिए नहीं कि हम जीते, बल्कि क्योंकि हमारी टीम शानदार थी और उस टूर्नामेंट में खेलते हुए बहुत मज़ा आया।”

ये ही है प्रदर्शन का सही समय- मिचेल र्स्‍टाक

स्टार्क ने कहा, “भारत के टेस्ट दौरे, एशेज सीरीज और 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए, मुझे लगता है कि इन टूर्नामेंट्स के लिए तरोताजा, फिट और अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए यह सबसे सही तरीका है। इससे गेंदबाजी यूनिट को भी टी-20 वर्ल्ड कप से पहले के मैचों में तैयारी का पर्याप्त समय मिलता है।”

T20I में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं स्टार्क

मिचेल स्टार्क ने 2012 में टी-20 इंटरनेशनल में कदम रखा और तब से ऑस्ट्रेलिया के लिए इस फॉर्मेट में तेज़ गेंदबाजी की पहचान बना दी। इससे पहले उन्होंने टेस्ट और वनडे क्रिकेट में भी देश के लिए खेला। कुल मिलाकर 65 टी-20 मैचों में अपने आक्रमक अंदाज और अनुभव से स्टार्क ने टीम के लिए अहम छाप छोड़े। 

टी-20 इंटरनेशनल में अपने करियर के दौरान मिचेल स्टार्क ने 23.81 के औसत से 79 विकेट लिए। वह ऑस्ट्रेलिया के लिए टी-20 फॉर्मेट में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर लेग स्पिनर एडम जम्पा हैं, जिन्होंने 103 मैचों में 130 विकेट चटकाए हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

क्या ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी की चाबी निकाल सकती है? जानिए क्या कहता है Motor Vehicles Act

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आपने रास्ते में सफर के दौरान...

13 साल बाद खत्म हुआ सांसों से संघर्ष, Harish Rana का निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के रहने वाले Harish Rana...

West Bengal Assembly Elections 2026: तमलुक सीट पर कौन लहरा सकता है जीत का परचम? जानिए किस ओर करवट ले रहे हैं समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में 294 निर्वाचन क्षेत्र...

बदलते मौसम में जरूर खाएं ये सब्जियां, इम्यूनिटी को मिलेगी मजबूती

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। इस समय मौसम काफी बदल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵