back to top
24.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ जसप्रीत बुमराह तोड़ सकते हैं ये बड़ा रिकॉर्ड, ये दिग्‍गज छूट जाएंगे पीछे

जसप्रीत बुमराह का इंग्लैंड के खिलाफ प्रदर्शन शानदार रहा है। बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ 37 विकेट लिए हैं। अगर वे इस सीरीज में 15 विकेट और ले लेते हैं तो उनके कुल 52 विकेट हो जाएंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्‍क । भारतीय क्रिकेट टीम रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना लंबे अंतराल के बाद किसी विदेशी दौरे पर पहुंची है। इंग्‍लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्‍ट सीरीज के लिए रवाना हुई टीम इंडिया की कमान युवा बल्‍लेबाज शुभमन गिल के हाथ होगी। इसके अलावा, टीम के साथ दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का अनुभव होगा।

इशांत शर्मा को छोड़ सकते पीछे

भारतीय टीम ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का आगाज इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की एक अहम सीरीज के साथ करने जा रही है। ये सीरीज भारत के लिए अहम होगी क्‍योकि, इसमें भारतीय टीम अपने WTC की तैयारी की शुरुआत करने जा रही है। बुमराह की नजर सीरीज में एक खास कीर्तिमान स्थापित करने पर होगी। इस दौरे पर बुमराह 15 विकेट लेकर इशांत शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

बुमराह के पास इतिहास रचने का मौका

भारत के लिए इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में सबसे अहम प्‍लयेर्स में से एक जसप्रीत बुमराह के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड है। हालांकि, वर्कलोड मैनेजमेंट की वजह से वो पांच में से तीन मैच में ही उपलब्‍ध रहेंगे। यह सुपरस्टार तेज गेंदबाज इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत को कड़ी टक्कर देने के लिए काफी होंगे। अगर बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करते है तो उनके पास एक इतिहास रचने का मौका है। 

इशांत शर्मा को पीछे छोड़ने का मौका

जसप्रीत बुमराह का इंग्लैंड के खिलाफ प्रदर्शन शानदार रहा है। बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ 37 विकेट लिए हैं। अगर वे इस सीरीज में 15 विकेट और ले लेते हैं तो उनके कुल 52 विकेट हो जाएंगे। ऐसा करने में सफल हुए तो वो इशांत शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ इंग्लैंड में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले साल खेले गए बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में इस धुरंधर ने 5 मैचों की सीरीज में कुल 32 विकेट चटकाए थे।

इंग्लैंड में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय

इशांत शर्मा – 51 विकेट

कपिल देव – 43 विकेट

मोहम्मद शमी – 42 विकेट

जसप्रीत बुमराह – 37 विकेट

अनिल कुंबले – 36 विकेट

जसप्रीत बुमराह तीन टेस्ट खेलेंगे

स्काई स्पोर्ट्स पर दिनेश कार्तिक के साथ बातचीत में जसप्रीत बुमराह ने पुष्टि कर दी है कि वे वे सीरीज के पांच में से केवल तीन मुकाबलों में उपलब्‍ध रहेंगे। पहला टेस्ट खेलना तो पक्का है। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह किस वजह से टेस्ट टीम की कप्तानी नहीं ली है। बुमराह ने कहा, “3 टेस्ट मैच ही मैं देख रहा हूं। पहला टेस्ट निश्चित है। बाकी हम देखेंगे कि प्‍लान क्या है। हम देखेंगे कि स्थिति क्या है। वर्कलोड क्या है।

मैं अपना शत प्रतिशत देने की कोशिश करुंगा- जसप्रीत

उन्होंने कहा, “तीन टेस्ट मैच ही मैं इस समय संभाल सकता हूं। मैं किसी भी तरह की हताश स्थिति में नहीं हुं। कप्तान के रूप में मैं यह नहीं कह सकता कि मैं केवल 3 मैच खेलूंगा। इससे टीम को अच्छा मैसेज नहीं जाता। इसलिए इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए मैं एक खिलाड़ी के रूप में अपनी पूरी कोशिश करने की कोशिश कर रहा हूं।”

Advertisementspot_img

Also Read:

आर या पार…टीम इंडिया का सेमीफाइनल संकट, अगर मिली हार तो इन 4 खिलाड़ियों के टी20 करियर भी लग सकता है ग्रहण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच अहम मुकाबला होने जा रहा है। भारत...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵