back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

न्यायमूर्ति राजेश बिंदल होंगे कलकत्ता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। कलकत्ता हाईकोर्ट के वरिष्ठतम न्यायमूर्ति राजेश बिंदल को कलकत्ता हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वह 29 अप्रैल, 2021 को अपना पदभार ग्रहण करेंगे। बिंदल कलकत्ता हाईकोर्ट के निवर्तमान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति थोट्टाथिल भास्करन नायर राधाकृष्णन की जगह लेंगे। विधि एवं न्याय मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने संविधान के अनुच्छेद 223 में निहित अधिकारों का प्रयोग करते हुए इस नियुक्ति का फैसला किया है। बी. कॉम, एलएलबी न्यायमूर्ति राजेश बिंदल 14 अप्रैल 1985 को एक अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत हुए थे। उन्होंने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में कराधान, संवैधानिक मामलों, दीवानी और सेवा मामलों के क्षेत्र में अधिवक्ता के रूप में कार्य किया। कराधान के मामलों में उन्हें विशेषज्ञता प्राप्त थी। उन्होंने आयकर विभाग एवं केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के लिए शासकीय अधिवक्ता के रूप में काम किया है। उन्हें 22 मार्च, 2006 को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में स्थाई रूप से न्यायाधीश नियुक्त किया गया। उन्हें 19 नवंबर 2018 को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के संयुक्त हाईकोर्ट में स्थानांतरित किया गया था और 9 दिसंबर 2020 को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के संयुक्त हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। इसी वर्ष 5 जनवरी 2021 को उन्हें कलकत्ता हाईकोर्ट में स्थानांतरित किया गया था। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

निचली अदालत से मिली राहत, अब दिल्ली हाई कोर्ट में 29 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई; ED की याचिका पर अरविंद केजरीवाल की बढ़ीं...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली की शराब नीति से जुड़े मामले में एक बार फिर कानूनी हलचल तेज हो गई है। दिल्ली हाई कोर्ट ने...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵