back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पंजाब किंग्स शानदार प्रदर्शन करने के करीब : जॉर्डन

अहमदाबाद, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज क्रिस जॉर्डन ने कहा है कि उनकी टीम आईपीएल के 14वें सीजन में शानदार प्रदर्शन करने के करीब है और पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स से हारने के बावजूद ड्रेसिंग रूम का मूड अच्छा है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद कप्तान इयोन मोर्गन की संयमभरी पारी के दम पर सोमवार को यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 14वें सीजन में के 21वें मैच में पंजाब किंग्स को पांच विकेट से हराकर लीग में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। जॉर्डन ने मैच के बाद कहा, आगे अभी हमारे लिए बहुत अच्छी चीजें होने वाली है, जोकि हम कर रहे हैं। हम एक टीम के रूप में बहुत अच्छी बातचीत कर रहे हैं। हम एक साथ शानदार प्रदर्शन देने के बेहद करीब हैं। कोलकाता की इस सीजन में छह मैचों में यह दूसरी जीत है। टीम के अब चार अंक हो गए हैं और वह तालिका में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। कोलकाता की लगातार चार हार के बाद यह पहली जीत है। पंजाब को छह मैचों में चौथी हार का सामना करना पड़ा है। टीम चार अंकों के साथ छठे नंबर पर है। उन्होंने कहा, सभी ने गेंद या बल्ले से अच्छा काम किया है। यह कुछ समय पहले की बात है जब हम इसे एक साथ रखते हैं और हमें टेबल पर उपर चढ़ते हुए देखते हैं। कैम्प का मूड बहुत उत्साहित है। हम यहां अगले तीन मैचों को लेकर उत्साहित हैं। –आईएएनएस ईजेडए/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

मनरेगा में किए बदलाव के खिलाफ पंजाब विधानसभा में प्रस्ताव पेश, बताया दलित और गरीब विरोधी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पंजाब विधानसभा में मनरेगा (MNREGA) में किए गए बदलावों को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। 30 दिसंबर को बुलाए गए...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵