back to top
18.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

साइमन टॉफेल ने अंपायरों के लिए बनाया ऑनलाइन ट्रेनिंग प्रोग्राम

मेलबर्न, 17 मई (आईएएनएस)। साइमन टॉफेल ने कहा कि उन्होंने अंपायरों के प्रशिक्षण देने के लिए एक ऑनलाइन ट्रेनिंग प्रोग्राम बनाया है और यह अंपायरों के लिए अधिक फायदेमंद होने के साथ पूरी तरह से व्यावहारिक दृष्टिकोण प्रदान करेगा। सबसे सम्मानित अंपायरों में से एक के रूप में टॉफेल ने दुबई स्थित आईसीसी क्रिकेट अकादमी के सहयोग से पूरे प्रोग्राम का खाका बेहतर तरीके से तैयार किया है। ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से टॉफेल ने कहा, आईसीसी अकादमी में हम जो लॉन्च कर रहे हैं, वह अंपायरों के लिए एक अच्छा प्रोग्राम है, जहां हम कुछ अच्छी चीजों के बारे में जान सकते हैं, जिन्हें हम विभिन्न स्तरों पर क्रिकेट अंपायरों में देख रहे हैं। उन्होंने कहा, अंपायरों को क्रिकेट से परिचित कराने का पारंपरिक तरीका उन्हें क्रिकेट के नियम सिखाने का रहा है। इसका सीमित मूल्य है और यह अंपायरिंग में नए लोगों को शामिल करने का एक बहुत ही अच्छा तरीका है। मैं जिस बात पर जोर देना चाहता हूं, वह यह है कि मैंने वास्तव में अधिक वीडियो सामग्री पर ध्यान केंद्रित किया है। टॉफेल ने कहा कि यह आईसीसी के साथ-साथ सदस्य बोर्डो के लिए ऑनलाइन प्रोग्राम का समर्थन करके अंपायरिंग को प्रोत्साहित करने का एक शानदार अवसर है। –आईएएनएस आरजे/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली-NCR में तपती गर्मी पर लग सकता है ब्रेक, 15 मार्च को हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi और आसपास के NCR...

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक...

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...

Vastu Tips: घर और बिजनेस में तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय, दूर होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि और...