back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मीरजापुर के 27 हजार 665 पंजीकृत श्रमिकों को मिला भरण-पोषण भत्ते का लाभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑनलाइन खाते में किया ट्रांसफर मीरजापुर, 09 जून (हि.स.)। जिले के श्रम विभाग में पंजीकृत 27 हजार 665 श्रमिकों के खाते में एक हजार रुपये भरण पोषण भत्ता के रूप में भेजा गया। बुधवार को मीरजापुर के 27 हजार 665 पंजीकृत श्रमिकों को मिला भरण पोषण भत्ते का लाभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक क्लिक से ट्रांसफर किया। मीरजापुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी में नगर विधायक सहित अन्य अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। वर्चुअल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रदेश के प्रत्येक श्रमिक के खाते में एक हजार रुपये का हस्तानांतरण एक क्लिक के माध्यम से मुख्यमंत्री, सुरेश खन्ना व श्रममंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की उपस्थिति में किया गया। इससे प्रदेश के 23 लाख 5 हजार श्रमिकों को 230 लाख रुपये से लाभान्वित किया गया। जिले के 27 हजार 654 श्रमिक लाभान्वित हुए। ऑनलाइन पंजीयन का शुभारंभ हुआ। इससे संगठित व असंगठित क्षेत्र के कामगार लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री ने ऑनलाईन पंजीयन के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा। इससे केंद्र और प्रदेश सरकार की बहुत सारी योजनायों का लाभ मिल सकता है। कई कामगारों को प्रमाण पत्र दे कर लाभान्वित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की गाइड लाइन का पालन करें। मास्क लगाएं, दो गज की दूरी बनाएं और वैक्सीन अवश्य लगवाएं तथा दूसरों को भी प्रेरित करें। वर्चुअल कॉन्फ्रेंसिंग में नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मझवां विधायक सुचिश्मिता मौर्य, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार और श्रम विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/गिरजा शंकर

Advertisementspot_img

Also Read:

Mirzapur: अब बड़े पर्दे पर आएंगे गुड्डू-मुन्ना-कालीन भैया, ‘मिर्ज़ापुर द मूवी’ की रिलीज डेट हुई तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत की सबसे चर्चित वेब सीरीज़ ‘मिर्ज़ापुर’ अब पहली बार फिल्म के रूप में सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। ओटीटी...
spot_img

Latest Stories

Pawan Khera Bail: Telangana High Court से मिली अग्रिम जमानत, Himanta Biswa Sarma की पत्नी की FIR का मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को बड़ी...

RR vs RCB: गुवाहाटी में रन बरसने तय, जानें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 का 16वां...

Stock Market Today: हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में शानदार उछाल, Sensex 428 अंक चढ़ा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 10 अप्रैल को भारतीय शेयर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵