back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुर्शिदाबाद में वज्रपात से मरने वालों के परिजनों से मिले अभिषेक बनर्जी

बहरमपुर, 09 जून (हि.स.)। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में आकाशीय बिजली गिरने से मरने वालों के परिजनों से बुधवार को राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने मुलाकात की है। पार्टी सूत्रों के अनुसार अभिषक बनर्जी दोपहर एक बजे बहरमपुर पहुंचे। उन्होंने यहां मृतक के परिजनों प्रह्लाद मुरारी और अभिजीत विश्वास के साथ मुलाकात कर उनका हालचाल पूछा। उल्लेखनीय है कि सोमवार को मुर्शिदाबाद जिले में आकाशीय बिजली गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई थी। इसमें से बहरमपुर के दो लोग, रघुनाथगंज से छह, सूती में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इसे देखते हुए आर्थिक मदद देने के उद्देश्य से बुधवार को अभिषेक बनर्जी मृतकों के परिजनों से मिलने पहुंचे हैं। मंगलवार दोपहर रघुनाथगंंज ब्लॉक प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये के चेक सौंपे गए। साथ ही साथ सूती-1 नम्बर ब्लॉक में मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता की गई है। बहरमपुर में दौरा करने के बाद बनर्जी रघुनाथगंंज के लिए रवाना हो गए। नवदा एवं मिर्जापुर का भी उन्होंने दौरा किया। यहां उन्होंने छह मृतकों के परिजनों से मिलकर हालचाल पूछे और मदद करने का आश्वासन दिया। राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यजनक घटना है। इस समय मृतकों के परिजनों के साथ हम सबको खड़े होने की जरूरत है। पार्टी सूत्रों के अनुसार इस क्रम में वे गुरुवार को हुगली जिले का दौरा करेंगे। फिर मेदिनीपुर एवं बांकुड़ा जिले का दौरा करेंगे। बताया जा रहा है कि फिलहाल प्रशासन की ओर से मुर्शिदाबाद जिले के मृत लोगों की आर्थिक सहायता कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/ गंगा

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: TMC के लिए साख का सवाल बन रही है मुर्शिदाबाद सीट, पक्ष में नहीं रहे हैं चुनावी आंकड़े

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। West Bengal Assembly Election की 294 विधानसभा सीटों में से मुर्शिदाबाद विधानसभा सीट कई मायनों में अहम है, विशेषकर सत्तारूढ पार्टी...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: शेयर बाजार में आज जबरदस्त रिकवरी, Sensex 873 अंक उछला; Nifty 23,200 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार,...

7 महीने से फरार AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा गिरफ्तार, रेप और धोखाधड़ी का आरोप

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पंजाब में बड़ी कार्रवाई करते हुए...

Who is Aryaman Birla: RCB के नए चेयरमैन बने आर्यमन बिड़ला, जानिए क्रिकेट से बिजनेस तक का सफर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵