back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

श्रीलंका दौरे के लिए हार्दिक या सूर्यकुमार यादव को मिल सकती कप्तानी, जल्द ही हो सकता है ऐलान

भारत टीम की आगामी सीरीज के लिए कप्तान का चयन होना है। सूर्यकुमार यादव को श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में कप्तानी मिलने की उम्मीद है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का चयन होने की उम्मीद है। इस दौरे में तीन टी-20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज होनी है। इसकी शुरुआत 27 को टी-20 मैच के साथ होगी है। 7 अगस्त को वनडे के साथ दौरा खत्म होना है। रोहित शर्मा के संन्यास के बाद हार्दिक पांड्या या फिर सूर्यकुमार यादव को कप्तानी मिल सकती है। 

जानकारी के मुताबिक श्रीलंका दौरे पर सूर्या को कप्तान मिलने की पूरी उम्मीद है। जानकारी की माने तो हार्दिक पंड्या को कप्तानी मिलने के कयास लगाए जा रहे हैं। 

रोहित शर्मा ने 17 साल बाद टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड कप जिताने के तुरंत बाद ही टी20 से संन्यास ले चुके हैं। उनके साथ ही विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने भी टी-20I से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। 

हार्दिक टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान टीम इंडिया के वाइस कप्तान की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। हार्दिक के पास अनुभव है क्योंकि वह आईपीएल में कप्तानी कर चुके हैं। 

हार्दिक को मिल सकती है कप्तानी 

हार्दिक की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने डेब्यू IPL में ही खिताब जीत लिया था। फिर दूसरी बार टीम फाइनल तक पहुंच गई थी। हार्दिक 3 वनडे और 16 टी-20 में टीम इंडिया की कप्तानी संभाल कर चुके हैं। हालांकि फिटनेस हार्दिक की कप्तानी में अड़चन में डाल सकती है। 

पिछले साल अक्टूबर-नवंबर में भारत में हुए वनडे वर्ल्ड कप के दौरान हार्दिक को टखने में चोट लगी थी। जिसके बाद वे IPL 2024 की शुरुआत तक बाहर हो गए थे। IPL में मुंबई इंडियंस की कप्तानी सौंपे जाने के बाद ही वह मैदान पर लौट गए थे। 

सूर्यकुमार यादव भी हैं कप्तानी के दावेदार 

सूर्यकुमार ने घरेलू टूर्नामेंट में मुंबई की कप्तानी की है । इसके साथ पिछले साल नवंबर में टीम इंडिया की कप्तानी करने के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टी-20 I सीरीज 4-1 से जीत लिया था। उसके बाद साउथ अफ्रीका में 1-1 से सीरीज बराबरी कर लिया था। 

शुभमन गिल की कप्तानी में भारत ने जीता सीरीज 

टीम इंडिया शुभमन गिल की कप्तानी में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20I सीरीज 4-1 से जीत हासिल की है। इस टीम में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम में केवल 3 खिलाड़ी शामिल हुए थे। इस दौरे पर युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया। भारतीय टीम ने पहला मैच हारने के बाद चारों मुकाबले में जीत प्राप्त की। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

सुपर 8 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कैसे हार गया भारत? वो 5 गलतियां जिन्होंने पलट दिया पूरा मैच!

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 फाइट में इंडिया नेशनल क्रिकेट...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...