back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टीम इंडिया को आयरलैंड देगा चुनौती! ऐसा है टी20 इंटरनेशनल का रिकॉर्ड 

टीम इंडिया का आयरलैंड के खिलाफ का विश्व कप में मुकाबला खेला जाना है। आंकड़े के मुताबिक भारतीय टीम का पलड़ा काफी भारी है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| टीम इंडिया आयरलैंड के खिलाफ अपना पहला मैच खेलकर टी20 वर्ल्ड कप का आगाज करेगी। मुकाबले में काफी समय है। ये मुकाबला 5 जून को होगा। भारत को मजबूत टीम माना जाता है । वहीं दूसरी तरफ आयरलैंड को हल्के में नहीं ले सकते हैं। अगर आंकड़ों पर नजर डालते हैं तो आयरलैंड की टीम भारत के खिलाफ उलटफेर नहीं कर सकी। वहीं भारत और आयरलैंड के बीच जान लेते हैं कितने मुकाबले खेले गए और किसका पलड़ा भारी है।

भारत का पलड़ा है भारी

टी 20 इंटरनेशनल में अभी तक इतिहास में भारत और आयरलैंड में 7 मुकाबले खेले गए। सभी मुकाबले टीम इंडिया ने जीता है। इन दोनों टीमों का कभी भी भारत में मुकाबला नहीं खेला गया। इस दौरान 6 मुकाबले आयरलैंड में खेले गए और एक मुकाबला न्यूट्रल वेन्यू में खेला गया। वो भी भारतीय टीम जीतने में कामयाब हुई।

भारत और आयरलैंड के बीच पहला मुकाबला 2009 के नाॅटिंघम में खेला गया। इस मुकाबले को टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीता था। साल 2018 में आयरलैंड के साथ 2 मैचों की सीरीज खेली गई। इस सीरीज में भारत ने पहला व दूसरा मुकाबला अपने नाम किया था।

साल 2022 में दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले खेले गए। सीरीज का पहला मैच भारत ने 7 विकेट से जीता था। भारत की टीम 5 जून को होने वाले मुकाबले के लिए तैयार है। वहीं भारतीय टीम को माना जा रहा है कि मैच जीतने में दिक्कत नहीं होगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

मोदी ने पूछा-रोहित पिच की घास क्यों खाई? विराट बोले-अहंकार छोड़ा तो Final में अच्छा खेला, पढ़ें पूरी बातचीत

नई दिल्ली, रफ्तार। टीम इंडिया के खिलाड़ियों से एक साल में पीएम मोदी दो बार मिल चुके हैं। सात महीने पहले मोदी ने भारतीय...
spot_img

Latest Stories

घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, चमक उठेगा पैर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में पार्लर...

Ashtami Mantra: आज चैत्र अष्टमी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न हो जाएंगी माता महागौरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵