back to top
16.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सुपर 8 में भारत का अफगानिस्तान से होगा मुकाबला, जानें किस टीम का रिकाॅर्ड बेहतर

भारत और अफगानिस्तान के बीच आज मुकाबला खेला जाना है। दोनों टीमों में भारत का रिकाॅर्ड बेहतर है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| भारत और अफगानिस्तान के बीच आज केंसिंग्टन ओवल में मुकाबला होना है। भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर सुपर-8 में शानदार आगाज करना चाहती है। भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज में शानदार खेल दिखाया है। पिच खराब होने के बावजूद टीम इंडिया मुकाबला जीतने में सफल हुई थी। दूसरी तरफ अफगानिस्तान का प्रदर्शन बेहतर रहा है। ग्रुप स्टेज में अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराया था। 

कोहली पर रहेंगी नजरें

भारतीय फैंस की नजरें कोहली पर लगी हैं, जिन्होंने अब तक कुछ प्रदर्शन नहीं किया है। वह पिछले मुकाबले में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके। वेस्टइंडीज में उनके बल्ले से बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी। मिडिल और डेथ ओवरों में दुबे के प्रदर्शन पर सबकी नजर बनी रहेगी। उनके अलावा भारत के विस्फोटक बल्लेबाज इस पिच पर जरूर शाॅट खेलना पसंद करेंगे। 

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

भारत और अफगानिस्तान के बीच कुल 8 मैच खेले गए हैं। इसमें 7 मैच में भारतीय टीम को जीत मिली है। एक मैच का परिणाम नहीं निकला है। अफगानिस्तान को भारत के खिलाफ अभी तक जीत नहीं मिली है। 

कैसा होगा पिच का हाल? 

केंसिंग्टन ओवल में कुल 47 टी20 मुकाबले हुए हैं। जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 30 मैचों में जीत हासिल की है। वहीं टारगेट का पीछा करने वाली टीमों को 17 मैचों में जीत मिली है। इस वर्ल्ड कप की बात करें तो 5 मुकाबले खेले गए हैं तो 2 मुकाबले पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है। इस पिच पर गेंदबाज और बल्लबेज दोनों को मदद मिलती है। तेज गेंदबाज को स्विंग कराने में मदद मिलेगी। स्पिनर्स को भी पिच से थोड़ी बहुत मदद मिलेगी। 

कैसा रहेगा मौसम?

बारबाडोस में आज भारत और अफगानिस्तान में मुकाबला खेला जाना है। मैच के समय बारबाडोस में आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है। वहीं, बारिश की संभावना भी बताई गई है। 20 जून को तापमान अधिकतम 31 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रह सकता है। 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत : रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह

अफगानिस्तान : रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेट कीपर), इब्राहिम जद्रन, गुलबदीन नैब, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जद्रन, करीम जनत, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, नवीन-उल-हक, फ़जलहक फ़ारूकी

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

दिल्ली की इन जगहों में कर सकते हैं प्री वेडिंग शूट, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शादी का मौसम शुरू होने...

Vastu Tips: तरक्की पाने के लिए रखें इन वास्तु उपायों का ध्यान, तरक्की हो जाएगी डबल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) घर...

Astro Today 25 March 2026: मीन राशि -नहीं इनकम के सोर्स मिलेंगे, धन लाभ हो सकता है

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵