back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs ENG : भारत और इंग्लैंड में आज कांटे की टक्कर, 2 साल पुराना बदला लेने को टीम इंडिया बेताब

IND vs ENG Semifinal: भारत और इंग्लैंड के बीच आज सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाना है। दोनों टीम ने काफी बेहतर प्रदर्शन किया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क |  टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में इंडिया वर्सेस इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल खेला जाना है। दोनों टीमों की गुयाना के प्रोविडेंस मैदान में भिड़ंत होगी। सेमीफाइनल मैच रात 8 बजे से होगा। इसके पहले हुए मुकाबले में साउथ अफ्राका ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाया है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम लगातार टूर्नामेन्ट में जीतती आ रही है।

इंग्लैंड से हिसाब बराबर करना चाहेगा भारत

 भारत ने पिछले मुकाबले में आस्ट्रेलिया को हराया था। भारत अब डिफेंडिंग चैंपियन को पीछे करने के बाद फाइनल में प्रवेश करना चाहता है। रोहित ब्रिगेड एडिलेडि में हुए मुकाबले का बदला लेने का मौका ढूंढ रहे हैं। इंग्लैंड ने टी 20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। 

भारत वर्सेस इंग्लैंड के मुकाबले में बारिश बाधा बन सकती है। सेमीफाइनल के एक दिन पहले भी बारिश हुई थी। मुकाबले में बारिश होने की पूरी उम्मीद लगाई जा रही है। इस मुकाबले के लिए रिजर्व डे भी नहीं रखा गया। माना जा रहा है कि मैच सही समय पर नहीं होता है तो 250 मिनट मिलेंगे। 

बारिश से भारत को मिलेगा फायदा

मैच में बारिश होती है भारत को फायदा मिलेगा। पाइंट्स टेबल में टाॅप पर होने की वजह से भारत टीम फाइनल में पहुंच जाएगी। टी 20 में हेड टू हेड की बात करें तो भारत और इंग्लैंड के बीच 23 बार मुकाबला हो चुका है। भारत ने 12 मुकाबले में जीत हासिल की है। इंग्लैंड ने 11 मुकाबला जीता है। दोनों की टी20 वर्ल्ड कप में कांटे की टक्कर हुई थी। दोनों ने दो दो मुकाबले में जीत हासिल की।  

पिच रिपोर्ट

गयाना में यह मैच खेला जाएगा। गुयाना में काफी समय से बारिश हुई है। पिच में नमी होने की उम्मीद लगाई जा रही है। पिच पर तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी। तेज गेंदबाजों के अलावा पिच पर स्पिनर्स भी पिच पर विकेट ले सकते हैं। प्रोविडेंट की पिच धीमी मानी जाती है। यहाँ पर पहली पारी का औसत स्कोर 127 रन है। इस मैदान पर कुल मैच खेले गए। 

कैसा होगा वेदर का हाल?

गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला खेला जाना है। गयाना में पिछले कुछ दिनों से बारिश हुई है। आज भी बारिश का ही अनुमान लगाया। मौसम विभाग के अनुसार बारिश की 70 प्रतिशत और तूफान की 28 प्रतिशत संभावना जताई गई। 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव।

इंग्लैंड : फिल साल्ट, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, रीस टॉपले, आदिल राशिद।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में मचा हाहाकार: Sensex 1000 अंक टूटा, Nifty भी लुढ़का

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को...

Gold & Fuel Price Today: हफ्ते की शुरुआत में सोना-चांदी सस्ता, पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को...

Travel Tips: पार्टनर को दें सरप्राइज, लेकर जाएं इन जगहों पर मिलेगा सुकून

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵