back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Asia Cup 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, 9 सितंबर से दुबई में होगा टूर्नामेंट का शंखनाद

मंगलवार को एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। अजीत अगरकर ने किया ऐलान।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथ में होगी। जबकि शुभमन गिल उपकप्तान होंगे।

गिल की वापसी, अक्षर की ‘डिमोशन’

टीम के उपकप्तान रहे अक्षर पटेल से ये जिम्मेदारी लेकर अब शुभमन गिल को दी गई है। दिलचस्प बात ये है कि गिल ने पिछले 13 महीनों में एक भी टी20 मुकाबला नहीं खेला है। आखिरी बार वह जुलाई 2024 में श्रीलंका के खिलाफ खेले थे। इसके बाद अब सीधे एशिया कप में वापसी कर रहे हैं।

श्रेयस अय्यर पर फिर नजरअंदाजी, फैंस हैरान

श्रेयस अय्यर ने हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन (243) बनाए थे और IPL 2025 में भी बल्ले से कमाल दिखाया था। पंजाब की कप्तानी करते हुए टीम को फाइनल तक पहुंचाया और खुद 50.33 की औसत से 604 रन बनाए। इसके बावजूद उन्हें स्क्वाड में शामिल न करना क्रिकेट प्रेमियों को चौंका रहा है।

सिराज को भी किया गया बाहर

मोहम्मद सिराज को लेकर पहले ही कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के बाद आराम दिया जा सकता है। अब BCCI ने उन अटकलों पर मुहर लगाते हुए उन्हें एशिया कप स्क्वाड से बाहर कर दिया है।

टीम में ये सितारे चमकेंगे

बल्लेबाजी में सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल के अलावा तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा और रिंकू सिंह जैसे युवा चेहरे होंगे। विकेटकीपर की भूमिका में संजू सैमसन और जितेश शर्मा मौजूद हैं। ऑलराउंडर के रूप में हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और शिवम दुबे टीम का संतुलन बनाएंगे। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह लीड रोल में नजर आएंगे, उनके साथ होंगे अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और युवा हर्षित राणा।

टीम इंडिया का स्क्वॉड

सूर्य कुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह।

Advertisementspot_img

Also Read:

IND vs PAK मैच पर बड़ा संकेत: श्रीलंका के आग्रह के बाद PCB करेगा सरकार से बातचीत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर लंबे समय से बना सस्पेंस अब टूटता नजर आ रहा है। पाकिस्तान...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵